img-fluid

बेटी ने काटा मां का सिर, हत्या के बाद उत्तराखंड में शव को लगाया ठिकाने

August 19, 2026

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई. महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी सौतेली बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की. इस घटना ने मां-बेटी के पवित्र संबंध को शर्मशार करके रख दिया है. आरोपियों ने वारदात को कार के अंदर अंजाम दिया. फिर सबूत मिटाने के इरादे से महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया.

इसके बाद दोनों आरोपी महिला के शव को बोरी में बंद करके देर रात रुड़की के मंगलौर इलाके में नहर के पास फेंककर फरार हो गए. इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ, जब मंगलौर में सिंचाई विभाग दफ्तर के पास स्थानीय लोगों ने एक बोरी में बंद सिरकटी लाश देखी. इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी.


  • सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिर पुलिस की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. तफ्तीश के दौरान पुलिस के हाथ जो सुराग लगे, उसने सभी को हैरान कर दिया. जांच में सामने आया कि मेरठ की रहने वाली उन्नति ने अपने प्रेमी आशीष चौहान के साथ मिलकर इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया.

    दोनों ने गाड़ी के भीतर ही महिला की जान ली और फिर धड़ से सिर अलग करके शव को ठिकाने लगाने उत्तराखंड पहुंच गए. वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी पहाड़ी इलाकों की तरफ भाग निकले थे, जिन्हें पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कत्ल के पीछे की असल वजह जानने के लिए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा.

    Share:

  • टीम इंडिया को पहली बार मिली ऐसी जीत, श्रीलंका को हराकर जीता गॉल टेस्ट

    Wed Aug 19 , 2026
    डेस्क: गॉल पर टीम इंडिया का कब्जा हो चुका है. यहां खेले पहले टेस्ट में उसने श्रीलंका पर गदर जीत हासिल की. भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया. इस दमदार जीत के साथ 2 टेस्ट की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है. 600वां टेस्ट होने के चलते गॉल में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved