आचंलिक

बेटियों को अब संभलने की जरूरत…

  • सड़क हादसे में मृत हुए पत्रकारों के घर पहुंचकर दुखी परिवार से मुलाकात की

विदिशा। भाजपा की फायर ब्रांड नेता सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह गुरूवार को विदिशा पहुंचीं। सनातन हिंदू उत्सव समिति के कार्यक्रम शामिल होने आईं। यहां पर उन्होंने आतंकवाद, पाकिस्तान, धर्म, लव जिहाद और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने विचार रखे। उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि कुछ गद्दार खाते यहां का है और गीत पाकिस्तान के गाते हैं। उन्होंने लव जिहाद पर कहा कि बेटियों को संभलने की जरूरत है।
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर हिंदू उत्सव के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विदिशा आई थी। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह का जगह-जगह स्वागत किया गया। हिंदू उत्सव के दुर्गा उत्सव संचालन समिति के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू जागेगा तभी हमारा राष्ट्र विश्व गुरु बनेगा और किसी के जागने पर हमारा राष्ट्र परम वैभव पर कभी नहीं पहुंचेगा। इसलिए हिंदुओं को जागने की आवश्यकता है। हनुमान जी का बल याद दिलाने की आवश्यकता है। महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, वीर सावरकर, वीर रानी अवंती बाई 16000 वीरांगनाओं ने बलिदान दिया था उनके उदाहरण हमारे सामने हैं। इस दौरान उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पर भी सवाल उठाए हंै। हैदराबाद में एक लड़की ने औवेसी के सामने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे और वही लड़की कांग्रेस के राजकुमार के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हाथ पकड़ कर चल रही थी। यह है भारत जोड़ो यात्रा की तस्वीर। इस दौरान उन्होंने देश के गद्दारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गद्दारों की कोई जाति नहीं होती है। गद्दार यहां भरे पड़े हैं। यहां का खाएंगे, यही जीएंगे और राजनीति भी यही करेंगे। लेकिन गीत पाकिस्तान के गाएंगे।



भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर गुरूवार की दोपहर विदिशा पहुंची। जहां कई संगठनों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। हित हरिवंश संगठन के माध्यम से समिति सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा कई अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया। सांसद सनातन हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित दुर्गा उत्सव संचालन समिति के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में में शामिल हुईं। वहीं उन्होंने दो दिन पहले सड़क हादसे में मृत हुए पत्रकारों के घर पहुंचकर दुखी परिवार से मुलाकात की। गुरूवार दोपहर को भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर विदिशा पहुंची। रंगई में प्रवेश के साथ ही वे खुली जीप में सवार होकर शहरभर में निकलीं। बड़े बाजार क्षेत्र से शहर में प्रवेश करने के साथ मुख्य बाजार से होते हुए तिलक चौक, निकासा, माधवगंज, अस्पताल रोड, नीमताल होकर ओवर ब्रिज से पूरनपुरा पहुंची। जहां गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने यहां दुर्गा उत्सव के दौरान उत्कृष्ट झंाकियों और चल समारोह की झांकियों के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

फोटो सलंग्र 4

Share:

Next Post

ग्रामीणों को सड़क सहित विभिन्न कार्यों की विधायक ने दी सौगात

Fri Dec 2 , 2022
1.30 करोड़ की राशि के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण हर जरूरतमंद को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ: उमाकांत शर्मा सिरोंज। ग्रामीणों की जन समस्याओं को सुनने के लिए क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा कार्यक्रम के दौरान उनके समक्ष पहुंचे उनसे आवेदन लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल उनकी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश […]