इंदौर न्यूज़ (Indore News)

दिन का पारा गिरा, रात का चढ़ा

  • दिन में उत्तरी हवाओं के कारण गिरा पारा, रात को पूर्वी हवाओं के साथ फिर बढ़ा

इंदौर। शहर में मौसम के रोज नए मिजाज नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार ऊपर चढ़ रहा पारा कल दिन में तीन डिग्री नीचे जा गिरा। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि रात में भी तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन रात में पारा गिरने के बजाए फिर बढ़ गया।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री और परसो दर्ज तापमान से 3 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसो रात दर्ज तापमान से 1.6 डिग्री ज्यादा था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से हवाओं का रुख उत्तर से बदलकर दक्षिण और पूर्वी होने से तापमान में वृद्धि हो रही थी, लेकिन कल दिन में एक बार फिर उत्तरी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट हुई।


लेकिन रात से एक बार फिर हवाओं का रुख पूर्वी हो जाने से रात के तापमान में गिरावट नहीं आई, बल्कि यह परसो से भी ज्यादा रहा। आज सुबह से भी पूर्वी हवाएं 8 किलोमीटर की गति से चल रही हैं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा, वहीं 26 जनवरी से हवाओं का रुख एक बार फिर उत्तरी होने के साथ ही तापमान में गिरावट आएगी।

Share:

Next Post

Itel ने लॉन्‍च किया अपना नया कॉम्पैक्ट फोन, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

Mon Jan 23 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Itel ने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Itel A24 Pro को पेश किया है। यह एक कॉम्पैक्ट फोन है जिसमें चंकी बेजेल्स के साथ एक छोटी डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट और रियर में कैमरा है। फोन 4जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। यहां हम आपको Itel […]