इंदौर न्यूज़ (Indore News)

प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा मछली इंदौर में बिकी

शहर के आसपास के तालाबों में चोरी-छिपे मछलीपालन का काम शुरू तो कुछ स्थानों पर ऑर्डर पर मिली मछलियां
इन्दौर, राजेश मिश्रा।
केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद इंदौर शहर में जानलेवा मांगूर मछली (Mangur fish) बिकने आ गई है। शहर के आसपास के तालाबों में चोरी-छिपे मछलीपालन (fisheries)का काम शुरू हो गया है तो शहर में कुछ स्थानों पर ऑर्डर देने पर मछलीप्रेमियों को मांगूर मछली उपलब्ध कराई जा रही है। इस संबंध में मत्स्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मांगूर मछली के पालन और बिक्री की शिकायत मिली है। सोमवार से इसे बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


मांगूर मछली (Mangur fish) के बारे में जानकारों का कहना है कि यह एकमात्र ऐसी मछली है, जो पानी से निकालने पर भी लम्बे समय तक जिंदा रहती है और मांसाहारी (carnivores) मानी जाती है। विदेशों में इस मछली का लम्बे समय से सेवन करने वालों में कई तरह की गंभीर बीमारियां सामने आईं, जिनमें कैंसर (cancer), बीपी (BP), हार्टअटैक सहित अन्य बीमारियां शामिल थीं। इसके चलते इस मछली की बिक्री और पालन पर विदेशों में प्रतिबंध लगा दिया गया। बाद में केंद्र सरकार के निर्देश पर देशभर में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। प्रतिबंध के चलते मांगूर मछली (Mangur fish) के पालन के साथ इसकी बिक्री पर भी रोक लगा दी गई। संयुक्त संचालक मत्स्योद्योग ने भी इस मछली पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी करते हुए पूरे प्रदेश में इसके पालन और बिक्री पर रोक लगा दी। इसके बावजूद इंदौर शहर के आसपास के तालाबों में चोरी-छिपे मछलीपालन किया जा रहा है। इंदौर के भोई मोहल्ला, नगर निगम के सामने पशु-पक्षियों की बिक्री वाली दुकानों के अलावा रानीपुरा और कुछ मछली मार्केटों में चोरी-छिपे इसकी बिक्री हो रही है।


भाव कम हैं, इसलिए लोग चाव से खा रहे
शहर में बड़ी संख्या में मछली का सेवन करने वाला तबका भी है। आमतौर पर शहरभर की दुकानों पर जो मछली बेची जाती हैं, वह 200 से 1200 रुपए प्रतिकिलो तक के भाव वाली होती हैं। मांगूर मछली 100 रुपए प्रतिकिलो बिक रही है। भाव कम होने के चलते लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर इसको खा रहे हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि मांगूर मछली का उपयोग तंत्र-मंत्र की क्रिया में भी किया जाता है। तंत्र-मंत्र पर विश्वास रखने वाले भी इस मछली को खरीद रहे हैं।


अभियान चलाकर पकड़ेंगे
मध्यप्रदेश में मांगूर मछली के पालन और बिक्री पर प्रतिबंध है। उसके बावजूद इसकी बिक्री की शिकायत विभाग को लगातार मिल रही है। सोमवार से विभाग का अमला मछली का पालन करने वाले और उसकी चोरी-छिपे बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेगा।
महेंद्रकुमार पानखेड़े,
जिला अधिकारी, मत्स्य विभाग, इंदौर

Share:

Next Post

West Indies T20 team में क्रिस गेल की दो साल बाद वापसी

Sat Feb 27 , 2021
एंटीगुआ। श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies cricket Team) की घोषणा कर दी गई है। टीम में स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) और फिडेल एडवर्ड्स की वापसी हुई है। गेल जहां दो साल बाद वेस्टइंडीज के लिए खेलेंगे, वहीं, तेज गेंदबाज एडवर्ड्स की नौ […]