क्राइम देश मध्‍यप्रदेश

दिल्‍ली की ‘निर्भया’, जैसी घटना से हिल गया MP का मैहर, आरोपियों के घर जमीदोज

मैहर (Maihar)। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ निर्भया जैसा गैंगरेप (Gangrape like Nirbhaya with minor girl) का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची ऑपरेशन के बाद भी आईसीयू (ICU) में है। आरोपियों ने पीड़िता के साथ ऐसी बर्बरता की है कि उसकी आंतें और गर्भाशय क्षतिग्रस्त (Damaged uterus) हो गए हैं। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद उसे ठीक है, उन्हें उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएगी। बच्ची के साथ हुई क्रूरता से निर्भया कांड की यादें ताजा हो गई हैं।

इदधर प्रशासन ने दुष्कर्म के दोनों आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवा दिया है। एक आरोपी का घर गिरा दिया गया है। वहीं दूसरे आरोपी के घर को बुलडोजर से तोड़ा दिया गया । घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।


पुलिस के अनुसार बलात्कारियों ने उसे मरा हुआ समझकर लहूलुहान और बेहोश छोड़ दिया था। वह गुरुवार करीब साढ़े चार बजे लापता हो गई थी। पूरी रात खोजबीन के बाद पीड़िता अगली सुबह मिली थी। दोनों आरोपियों ने उसे घंटों तक प्रताड़िता किया था। उनलोगों ने गैंगरेप के बाद यह सोच लिया था कि पीड़िता की मौत हो गई है। लेकिन वह बच गई।



वहीं, हादसे में उसका खून बहुत बह गया था और भयानक चोटें आई थीं। इससे आरोपियों को लग रहा था कि वह मर गई है। अपराध के बाद दोनों आरोपी आराम से घर चले गए थे। पुलिस ने दोनों को घर से ही गिरफ्तार किया है। सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि आरोपियों को पता होता कि वह जीवित है, तो उन्होंने भागने की कोशिश की होती।

गौरतलब है कि इस मामले में 31 वर्षीय अतुल बरोलिया और 30 वर्षीय रविंद्र कुमार रवि आरोपी है। शनिवार को प्रशासन की टीम ने दोनों के घर को ध्वस्त कर दिया है। रविवार के परिवार के सदस्यों ने पुलिस और प्रशासन से अनुरोध किया कि जांच पूरी होने तक उनके घर पर बुलडोजर चलाने से पहले जांच पूरी होने का इंतजार करें लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Share:

Next Post

11 मिनट में रूद्राभिषेक कर महिला कांग्रेस के सम्मेलन के लिए चले गए कमलनाथ

Sun Jul 30 , 2023
बाद में पहुंचे दिग्गी राजा ने भी अभिषेक में भाग लिया इंदौर। आज सुबह इंदौर (Indore) पहुंचे प्रदेश कांग्रेस (Congress) के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) विधायक संजय शुक्ला (Sanjay Shukla) द्वारा बाणेश्वर कुंड (Baneshwar Kund) पर आयोजित 3100 जोड़ों द्वारा किए जा रहे रूद्राभिषेक (Rudrabhishek) कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 09.55 से […]