आचंलिक

जिला अस्पताल के टॉयलेट में हुई महिला की डिलीवरी

  • परिजन का आरोप- स्टाफ की लापरवाही से ऐसा हुआ
  • डॉक्टर-नर्स ठीक से बात तक नहीं करते

विदिशा। विदिशा जिला अस्पताल के टॉयलेट में महिला की डिलीवरी हो गई। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोपी लगाया है। मां और बच्चा स्वस्थ हैं। मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन शिशिर रघुवंशी ने कहा कि स्टाफ के जिन लोगों ने गलत व्यवहार किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले के कुरवाई क्षेत्र के कूलन गांव की एक महिला की डिलीवरी होना थी। परिजनों ने बताया कि महिला को बुधवार रात करीब 8 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी। बार-बार डॉक्टर और नर्सों से कहने के बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। ???स्टाफ के बात करने का तरीका भी सही नहीं था। एक नर्स ने तो ये कहकर बाहर भेज दिया कि अभी डिलीवरी नहीं होना है। इसके थोड़ी देर बाद महिला का दर्द बढ़ गया। वह सुबह करीब 8 बजे टॉयलेट गई और डिलीवरी हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।



डिलीवरी के लिए वह समय सही नहीं था
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, कल रात साढ़े 8 बजे महिला को जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में भर्ती किया गया था। महिला को तेज दर्ज हो रहा था लेकिन डिलीवरी के लिए वह समय सही नहीं था, इसलिए महिला को दवाईयां दी गई थी। सुबह महिला अस्पताल के बाहर टॉयलेट के लिए गई थी। इस दौरान उसे वही पर डिलीवरी हो गई। नवजात साढ़े 7 महीने का गर्भ है। प्री-मेच्योर होने की वजह से बच्चे का वजन 1.700 किलोग्राम था। उसे गंभीर हालत में स्हृष्ट वार्ड में भर्ती किया गया है।

Share:

Next Post

लोकसभा में अंतर-सेवा संगठन विधेयक पास; राज्यसभा 7 अगस्‍त तक स्थगित

Fri Aug 4 , 2023
नई दिल्ली  (New Delhi)। लोकसभा में Lok Sabha) शुक्रवार को भी विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्षी सांसद मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के बयान पर अड़े हैं। उधर, दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाया गया दिल्ली सेवा बिल लोकसभा से पारित हो गया है। […]