img-fluid

सैन्य नारी के अपमान पर मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग, महिला कांग्रेस ने पुतला फूंका

May 14, 2025

इंदौर। प्रदेश के मंत्री विजय शाह महिला एवं सेना को लेकर दिए गए बयान के बाद चौतरफा घिर गए हैं। हालांकि उन्होंने माफी भी मांग ली है, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को ठंडा नहीं करना चाहती है। मामला दिल्ली तक पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने भी ऐसे मंत्री को हटाने की मांग की है। आज शहर में रीगल तिराहे पर महिला कांग्रेस ने भी इसको लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और मंत्री का पुतला फूंका। शहर अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट के साथ मंजु शर्मा, मोना बेथेरा, कविता शुक्ला, आशा मिमरोट सहित बादशाह मिमरोट, अरविंद विश्वकर्मा, पुष्पराज राठौर ने महिलाओं के अपमान को लेकर पहले पुतले पर अपना गुस्सा निकाला और बाद में पुतले को फूंक डाला।

हालांकि पुलिस ने पुतले को बचने की कोशिश की, लेकिन महिलाओं के आगे उनकी नहीं चली। सोनिला मिमरोट ने कहा कि भारतीय सेना की महिला अधिकारियों के सम्मान से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नारी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले नेताओं को मंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। ऐसे मंत्री का सार्वजनिक बहिष्कार व इस्तीफ़ा अब अनिवार्य है।


ये अपमानित सैनिकों का दुग्धाभिषेक करने जा पहुंचे…
इंदौर। कांग्रेस में न तो कोई नेतृत्व है और न ही बुद्धि का तालमेल…विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान किया और उसके विरोध में कांग्रेसी गांधी प्रतिमा पर पोस्टर लगाकर दुग्ध अभिषेक करने जा पहुंचे। कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयान की निंदा करते हुए इसे भारतीय राजनीति का सबसे निम्न स्तर का बयान बताया और मुख्यमंत्री से मांग की कि विजय शाह से तत्काल इस्तीफा लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विजय शाह को मंत्री पद से तत्काल नहीं हटाया गया तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन करेगी।

Share:

  • इंदौर में पढ़ रहा बेटा फोन नहीं उठा रहा था, पिता ने दोस्तों को भेजा तो फंदे पर लटका मिला

    Wed May 14 , 2025
    इंदौर। शहर में रहकर पढ़ाई और नौकरी करने वाले बेटे को कल जब पिता ने फोन लगाया तो वह फोन नहीं उठा रहा था। उसके दोस्तों को उसे देखने भेजा तो वह फांसी पर लटका मिला। आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। कनाडिय़ा पुलिस ने बताया कि बंगाली चौराहे पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved