उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

आज सुबह से 40 मकान हटाने के लिए शुरु हुई तुड़ाई की कार्रवाई

  • बड़ी चाल में कुल 130 मकान में से 90 कल रात को हटा दिए

उज्जैन। बिनोद मिल की बड़ी चाल के 40 मकानों को आज प्रशासन हटाएगा। मकान मालिकों को आज सुबह तक सामान हटाने की मोहलत दी गई थी। बिनोद मिल की बड़ी चाल में करीब 140 मकान थे जिनमें मिल मजदूरों के परिवार 70-75 वर्षों से रह रहे थे। सरकार ने मजदूरों का हिसाब कर जमीन बेच दी और शुक्रवार से बिनोद मिल की चाल के मकानों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। पहले दिन छोटी चाल के 30 मकानों को हटाया गया था और कल बिनोद मिल की बड़ी चाल के मकानों को हटाना प्रशासन ने शुरू किया था। देर रात तक 90 मकान प्रशासन ने हटा दिए हैं और बचे हुए 40 मकान आज दोपहर तक हटाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मिल की इस जमीन का मजदूरों का हिसाब करने के बाद सरकार ने सौदा कर दिया है और मिल मजदूरों के हिसाब के लिए 90 करोड़ रुपये न्यायालय में जमा भी करा दिये। एसडीएम कल्याणी पांडे ने बताया आज दोपहर में 40 मकानों को हटाकर उस जमीन को समतल किया जाएगा।

महाकाल क्षेत्र के दो मकान आज दोपहर में हटाएँगे

  • हाईकोर्ट स्टे खारिज-दोपहर में एसडीएम और नगर निगम की टीम हटाएँगे निर्माण

महाकाल मंदिर क्षेत्र में आज दोपहर में अधिग्रहित की हुई भूमि से मकान हटाए जाएँगे। इस मामले में हाईकोर्ट में स्टे था जो अब खारिज हो चुका है। महाकाल मंदिर के द्वार क्रमांक 4 दत्त मंदिर के सामने की भूमि को प्रशासन ने महाकाल वन 2 के लिए अधिकृत किया है। इस अधिग्रहण में 9 मकान हटाने थे जिनमें से 7 लोग स्थगन आदेश ले आए थे। इनमें से सबसे पहले दो निर्माण हटाए गए थे और बाद में जिनका स्टे खारिज होता गया उन्हें हटाया गया। पिछले दिनों हाईकोर्ट का एक रिश्तेदार भी खारिज हो गया। इसके चलते आज प्रशासन दोपहर में यहाँ से निर्माण हटाएगा और जमीन समतल करेगा। एसडीएम कल्याणी पांडे ने बताया दोपहर बाद नगर निगम की गैंग के साथ दोपहर में यह कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Next Post

कप्तानी के बाद कोचिंग में राहुल द्रविड़ 'फेल', T20 के लिए टीम को मिल सकता है नया कोच!

Mon Dec 5 , 2022
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम इंडिया में टी20 सेट-अप के लिए अलग कोच नियुक्त करने के लिए ‘गंभीरता से विचार’ कर रहा है. बोर्ड के एक सूत्र के मुताबिक, भारतीय टी20 टीम के लिए नए कोचिंग सेटअप की घोषणा जनवरी में ही की जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो इसका […]