उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद प्रदर्शन

  • किसान मोर्चा ने भी इस घटना के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

उज्जैन। पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपा युवा मोर्चा और किसान मोर्चा में आक्रोश है। इसके विरोध में कल युवा मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाला, जबकि किसान मोर्चा ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पंजाब सरकार के इस कृत्य की निंदा की गई। जुलूस में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस कोई भी साजिश रच लें लेकिन वे समझ ले कि पूरे देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। मंत्री ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने जो कृत्य किया है, वह देश के संवैधानिक संघीय ढांचे पर गंभीर प्रहार है।


यह देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। युवा मोर्चा ने कंठाल चौराहा से गोपाल मंदिर तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पंकज जोशी, सनवर पटेल, विवेक जोशी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी तरह इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के आव्हान पर नगर ईकाई द्वारा टावर चौक पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। इस दौरान विशाल राजोरिया, दिनेश विश्वकर्मा, केसर सिंह पटेल, चेतन चौधरी, आजाद चौरसिया, प्रकाश सिंह कीर, ओम प्रकाश मोहने आदि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

Next Post

वैक्सीन लगने के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ी, मौत

Fri Jan 7 , 2022
आज सुबह चार डॉक्टरों की पैनल ने किया पोस्टमार्टम-ग्रामीण अस्पताल में इक_ा हुआ-5 जनवरी को लगी थी वैक्सीन उज्जैन। तराना के समीप बिसनखेड़ा में अपने मामा के यहाँ रहने वाली 16 वर्षीय लड़की को कल दोपहर में कोरोना का टीका लगा था, इसके बाद उसकी हालत बिगडऩे लगी जिस पर परिजन उसे अस्पताल ला रहे […]