जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

इन घरेलू उपायोंं से अपने लिवर को करें डिटॉक्‍स

लिवर हमारे शरीर का बहुत जरुरी हिस्सा है। इसके अंदर बनने वाला बाइल जूस जरुरी तत्व और अन्य मिनरल्स को अब्सॉर्ब करने में मदद करता है। यह पाचन क्रिया को भी बढ़ाता है, जितने रेड ब्लड सेल्स पुराने हो चुके है उन्हें भी यह नष्ट करता है। लिवर सारे टॉक्सिन्स को रिमूव करता है। सबसे जरुरी बात लिवर के कारण ही आप अल्कोहल या वाइन पचा सकते है। पर इतने सारे काम करने पर कई बार लिवरर की क्षमता कम हो जाती है जिससे बहुत सारी बीमारियां होने लगती है। लिवर के खराब होने पर बहुत सारे लक्षण दिखने शुरू हो जाते है, जैसे एलर्जी, कुपोषण, ज्यादा भूख, थकान, अनियमित पाचन, त्वचा के रोग, एसिडिटी आदि। पर आप लीवर को आसानी से डिटॉक्स भी कर सकते है। चलिए आपको बताते है 10 आसान तरीके जिससे आप अपने लिवर को डिटॉक्स कर सकते है।

हल्दी
यह लिवर के सारे एंजाइम को एक्टिव करने में मदद करता है। सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक चमच्च हल्दी, काली मिर्च को पानी के साथ लें।

शुगर करें कम
अपनी डेली रूटीन में चीनी का सेवन 20-30 ग्राम या उससे कम रखें। ऐसा करने से शुगर पर कंट्रोल रहेगा और इंसुलिन या ग्लूकोस का संतुलन भी ठीक रहेगा।

जंक फूड को करें अवॉयड
बाजार का बना हुआ खाना या फ्रोजन फूड को बिल्कुल ही न खाएं। इसका सेवन करने से लिवर का काम बढ़ जाता है और लिवर की यह क्षमता कम होने लगती है।

अल्कोहल
शराब को तो हाथ भी न लगाए क्योकि यह लिवर के काम को तो बढ़ाता ही है साथ में यह शरीर को भी बहुत नुक्सान पहुंचाता है।

गर्म पानी और नींबू का रस
एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू का रस मिलाएं और सुबह इसे पी लें। रोजाना 10-12 गिलास गर्म पानी का सेवन करें।

हरे पत्ते वाले सब्जियां
गहरे रंग के पत्तेदार साग जैसे पालक, केल (Kale), अरुगुला, सरसों का साग, करेला में क्लींजिंग तत्व होते हैं जो प्राकृतिक रूप से लिवर की गंदगी को खत्म करने में मदद करते हैं।

ग्रीन टी
लिवर की बीमारी के खतरे को कम करने के लिए हर दिन 2-3 कप ग्रीन टी का सेवन जरूर करें। यह लिवर को एक्टिव रखने में मदद करेगा।

लहसुन
लहसुन के अंदर सल्फर के तत्व होते है जो गंदगी को साफ करने में मदद करते है इसलिए रोजाना रात में दो लहसुन के कलियों का सेवन करें।

आंवला
आंवला पाचन क्रिया को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे लिवर का डिटॉक्स आसान हो जाता है।

कॉफी
इसके अंदर बहुत से ऐसे तत्व होते है जो इनएक्टिव सेल्स को एक्टिव करने में मदद करते है।

Share:

Next Post

काॅग्रेसजनों ने उत्साह व जोश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Sat Aug 15 , 2020
नीमच। देश के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन नीमच पर कांग्रेसजनों ने हर्षोल्लास वातावरण में उत्साह व जोश के साथ सादगी पूर्वक मनाया गया। निर्धारित समय पर ब्लाक अध्यक्ष बृजेश सक्सेना द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश जायसवाल द्वारा वंदे मातरम, जनगणमन करवाया गया एवं […]