मध्‍यप्रदेश

काॅग्रेसजनों ने उत्साह व जोश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

नीमच। देश के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन नीमच पर कांग्रेसजनों ने हर्षोल्लास वातावरण में उत्साह व जोश के साथ सादगी पूर्वक मनाया गया। निर्धारित समय पर ब्लाक अध्यक्ष बृजेश सक्सेना द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश जायसवाल द्वारा वंदे मातरम, जनगणमन करवाया गया एवं विजय विश्व तिरंगा प्यारा गीत को गर्व के साथ कांग्रेसजनों द्वारा दोहराया गया। सभी कांग्रेसजनो ने उत्साह व जोश के साथ भारत माता की जय के जयकारे लगाये गये। तत्पश्चात कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष मुकेश कालरा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन किया। झंडावंदन पश्चात सभी कांग्रेसजनो ंने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयाॅं शुभकामनायें प्रेषित की।

Share:

Next Post

शौर्य स्मारक में भारतमाता की भव्य मूर्ति का संकल्प हुआ पूरा: सीएम शिवराज

Sat Aug 15 , 2020
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को भोपाल के शौर्य स्मारक में भारतमाता की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत माता हमे शक्ति दें कि मध्यप्रदेश वैभवशाली, गौरवशाली और संपन्न देश के निर्माण में अपना सशक्त योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि देश […]