भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

भोपाल में हनुमंत कथा सुनाएंगे धीरेंद्र शास्त्री, इस दिन लगेगा दिव्य दरबार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में स्व. कैलाश सारंग (Kailash Sarang) एवं उनकी धर्मपत्नी प्रसून सारंग की स्मृति (Memory of Prasun Sarang) बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर (Bageshwar dham) पं. धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) 27 और 28 सितंबर को दोपहर दो बजे से हनुमंत कथा सुनाएंगे। आयोजन की तैयारी को लेकर मंगलवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि हनुमंत कथा के आयोजन के लिए नरेला विधानसभा के अंतर्गत पीपुल्स मॉल के पीछे करोंद्र स्थित 55 एकड़ परिसर में कथा स्थल बनाया गया है। कथा में देशभर से लगभग 10 लाख लोगों के आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को सुबह 10 बजे दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा।

सारंग ने बताया कि पं. धीरेंद्र शास्त्री 26 सितंबर को भोपाल पहुंचेंगे। इस अवसर पर करीब पांच हजार वाहनों के काफिले के साथ 20 किमी लंबी शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा दोपहर तीन बजे नरेला विधानसभा के अन्ना नगर से प्रारंभ होकर कैलाश नगर, रचना नगर, ओल्ड सुभाष नगर, पंजाबी बाग, परिहार चौराहा, अशोक विहार, महामाई बाग, स्टेशन, चांदबड़, सेमरा मंडी, सुभाष कॉलोनी, सम्राट कॉलोनी होते हुए अशोक गार्डन स्थित विवेकानंद पार्क पर समाप्त होगी। इस दौरान 300 से अधिक सामाजिक संगठनों द्वारा करीब 1500 स्वागत मंचों से पं. धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत किया जाएगा। वहीं, पं. शास्त्री का 28 सितंबर को कथा विराम दिवस पर सुबह 10 बजे दिव्य दरबार लगेगा।


भोपाल में अब तक एक लाख से अधिक लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित किए गए है। 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के देशभर से शामिल होने का अनुमान है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 50 हजार वर्ग फीट में वॉटरप्रूफ डोम लगाए जा रहे हैं। पंडालों में आने के लिए 11 द्वार बनाएं गए हैं। प्रवेश द्वार पर नियंत्रण कक्ष भी बनाएं गए हैं। दो दिवसीय कथा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए भेजन एवं ठहरने के लिए 300 से अधिक सामाजिक संगठनों ने धर्मशालाओं में व्यवस्था की है।

इसके अलावा कथा स्थल पर नाश्ते, पेयजल और चिकित्सा शिविरों की भी व्यवस्था रहेंगी। नरेला उत्सव समिति ने अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन किया है। यह समिति पंडाल, पेयजल, भोजन, यातायात, स्वास्थ्य प्रचार से लेकर प्रशासनिक समन्वय तक सभी व्यवस्थाएं संभालेंगी। इन समितियों के समन्वय के लिए एक मुख्य नियंत्रण कक्ष भी होगा।

Share:

Next Post

गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कार्गो सेग्मेंट में प्रवेश किया

Tue Sep 19 , 2023
भोपाल (Bhopal)। एब्लू रेंज के इलेक्ट्रिक (EV) 2- और 3-व्हीलर के निर्माता, गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स (Godavari Electric Motors) ने आज इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर ई-लोडर, एब्लू रीनो (Lectric Three-Wheeler E-Loader, Blue Rhino) को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह भारत में ईवी थ्री व्हीलर कार्गो सेग्मेंट में कंपनी का पहला प्रॉडक्ट है। एब्लू रीनो के लिए […]