मध्‍यप्रदेश राजनीति

‘दिग्विजय सिंह ने पहले प्रदेश का बंटाधार कराया और अब कांग्रेस का कराने की तैयारी’

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) के कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लड़ने पर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP President VD Sharma) ने कहा है कि अगर दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President of Congress) बनते हैं तो खुशी की बात होगी। कांग्रेस एक परिवार तक सिमट कर रह गई है और अगर परिवार नहीं आएगा तो परिवार का दरबारी आएगा।

शर्मा ने कहा हि जब पार्टी का कोई संगठन ही नहीं होगा तो लोग कहां से मिलेंगे। कांग्रेस में एक ही परिवार सब कुछ बनता रहा है। इसी वजह से कांग्रेस अस्तित्व खोती जा रही है। अब जब परिवार नहीं तो पद पर दरबारी को बैठाने की कोशिशें हो रही हैं। जहां तक दिग्विजय सिंह की बात है तो जिसने देश की संस्कृति और स्वाभिमान के खिलाफ काम करने के साथ भारत के खिलाफ काम करने वाली शक्तियों के साथ खड़ा हुआ है, कांग्रेस ऐसे ही लोगों को ढूंढेगी।


प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के नामांकन फॉर्म लेने पर कहा कि हम तो चाहते हैं कि वह अध्यक्ष बनें। सारंग ने कहा कि उनके जहां-जहां पांव पड़े, वहां-वहां बंटाधार हुआ। दिग्विजय जब प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तो प्रदेश का बंटाधार किया, अब कांग्रेस का आगे भगवान ही मालिक है। कांग्रेस गुट और गिरोह में बंटी हुई पार्टी है, उन्हें केवल पद लोलुप्ता के कारण राजनीति करनी है। राहुल गांधी पार्टी को जोड़ नहीं पा रहे और भारत जोड़ने की बात करते हैं। मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि उन्होंने पहले मध्य प्रदेश का बंटाधार कराया और अब देश में कांग्रेस पार्टी का बंटाधार कराने के लिए जा रहे हैं।

Share:

Next Post

भारत को बड़ी उपलब्धि, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में चढ़ा पायदान

Thu Sep 29 , 2022
नई दिल्ली। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 (Global Innovation Index 2022) में भारत 40वें स्थान पर पहुंच गया है। यह 2015 में 81वें स्थान पर था। इंडेक्स (index) से पता चलता है कि स्टार्टअप (startup) के लिए बेहतर माहौल तैयार करने और नवाचार को बढ़ावा देने में भारत लगातार सुधार कर रहा है। इससे पहले विश्व […]