उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

दिग्विजय सिंह ने किया भारत जोड़ो क्रिकेट टूर्नामेंट के कैलेंडर का विमोचन

उज्जैन। भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन व शहर में खेल व खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन के लिए कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा जिसके पोस्टर का विमोचन गत दिवस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा किया गया।



कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक यादव द्वारा 1 लाख रुपए प्रथम पुरस्कार वाला टूर्नामेंट कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि द्वितीय पुरास्कार 51 हजार का होगा साथ ही प्रत्येक मैच में मेन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, सर्वाधिक सिक्सर टूर्नामेंट में मारने वाले खिलाड़ी को तथा दर्शको के लिए भी लक्की ड्रॉ प्रतिदिन खोला जाएगा। टूर्नामेंट की जानकारी सम्बन्धी कैलेंडर बनाया गया जिसका विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय समन्वयक दिग्विजय सिंह ने किया।

Share:

Next Post

उज्जैन जिले में तीन लाख लोगों को मिली एक रुपए यूनिट बिजली

Fri Nov 18 , 2022
अटल गृह ज्योति योजना में सब्सिडी का लाभ-मध्यम वर्ग के लोगों को कोई राहत नहीं उज्जैन। शहर सहित जिले के करीब तीन लाख लोगों को अभी तक एक रुपए यूनिट बिजली का लाभ मिला है। ये वे लोग लाभान्वित हुए है जो अटल गृह ज्योति योजना के पात्र हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया […]