उत्तर प्रदेश बड़ी खबर

रामनगरी में सजा दिवाली का उत्सव, अयोध्या पहुंचे CM योगी; कुछ ही देर में बनेगा दीप प्रज्वलन का रिकॉर्ड

अयोध्या। अयोध्या में दिवाली का उत्सव जोरों पर मनाया जा रहा है। पूरा शहर दीपों से सजा दिया गया है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौके पर पहुंच चुके हैं। रामनगरी में इस खास दिन को और ज्यादा भव्य बनाने के लिए रामलीला से लेकर लेजर लाइट शो का आयोजन किया गया है। इस पूरे कार्यक्रम की हाइलाइट दीप जलाने का मेगा रिकॉर्ड रहने वाला है जहां पर एक साथ 21 लाख दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं तो पहले भी अयोध्या आता था, तब लोग बस एक बात कहते थे, योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ये काम भी तेज गति से शुरू हो गया है।


बता दें कि ये आयोजन लगभग 25,000 स्वयंसेवकों की मदद से 12 सरकारी विभागों और जिला प्रशासन का सामूहिक प्रयास होगा। यह उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करने का एक मौका होगा। इसके बाद विभिन्न तरह के समारोह आयोजित किए जाएंगे और यह सब “देश की सबसे बड़ी” डिजिटल स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।

वार्षिक आयोजन पिछले छह वर्षों से हो रहा है। पिछले वर्ष 2022 में अयोध्या के घाटों पर 15 लाख दीये जलाए गए थे। इस वर्ष स्वयंसेवकों ने 8 नवंबर को विभिन्न घाटों पर दीये रखना शुरू किए। इस प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित करने और गिनने में आसान बनाने के लिए घाटों के पूरे क्षेत्र को 12,500 ब्लॉकों में बांटकर हर ब्लॉक में 196 दीयों के समूह को रखा गया है।

Share:

Next Post

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने

Sat Nov 11 , 2023
भोपाल । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (BJP National President J.P. Nadda) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए (For Madhya Pradesh Assembly Elections 2023) भाजपा का संकल्प पत्र (BJP’s Resolution Letter) जारी किया (Released) । इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। हर एसटी ब्लॉक में एकलव्य […]