उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

ट्रेनों में इस हफ्ते रहेगी दीपावली की भीड़

  • 100 से ऊपर पहुंची वेटिंग, लंबी दूरी की ट्रेन नो रूम भी हुई

उज्जैन। दिल्ली व मुंबई की ओर से आने वाली दीपावली की भीड़ बढ़ गई है। इस हफ्ते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रहेगी। इस कारण यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनें नो रूम दिखाने लगी हैं। अब तत्काल टिकट ही सहारा बचा है। दीपालवी के बाद छठ पूजा का लोड बढ़ जाएगा। अब तत्काल टिकट ही सहारा बचा है। लोगों ने दीपावली को लेकर पहले से ही टिकट बुक कर लिए थे। कई ट्रेनों में 22 और 23 अक्तूबर की तारीखों में नो रूम घोषित कर दिया गया है। रेलवे अधिकारी भी कह रहे हैं कि दिवाली पर दो दिन पहले से ट्रेनों में तिल रखने की जगह नहीं होगी। अधिकांश ट्रेनों में नो रुम की स्थिति है।



दिवाली के बाद छठ पूजा रखेगी ट्रेनों को फुल
दिवाली के अगले हफ्ते ही छठ का त्योहार है। इस त्योहार पर भी लोगों ने घर जाने के लिए बड़े पैमाने पर आरक्षण करा रखे हैं। इस वजह से दिवाली के बाद भी ट्रेनों में जगह मिलना आसान नहीं होगा। छठ पूजा के लिए घर जाने वालों ने भी करीब दो महीने पहले से आरक्षण करा रखे हैं। छठ पूजा पर लोग बिहार के लोग अपने घर जाते हैं। बुंदेलखंड व बरोनी एक्सप्रेसपर पर ज्यादा लोड है। वहीं गुजरात के उधना व वाणारसी के बीच साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया है। इससे लोगों को बड़ी राहत रहेगी। गुजरात से बड़ी संख्या में लोग ग्वालियर आते हैं। इस ट्रेन में भी वेटिंग बढ़ गई है। गुजरात से भी बड़ी संख्या में लोग ग्वालियर चंबल संभाग आते हैं।

Share:

Next Post

मंगल पुष्य नक्षत्र आज...बाजारों में होगी धन वर्षा

Tue Oct 18 , 2022
दो करोड़ के सोना-चांदी कारोबार का अनुमान-लखेरवाड़ी व पटनी बाजार सहित अन्य बाजार सजे-शुभ मुहूर्त में नए वाहन सहित अन्य सामानों की हो रही खरीदी उज्जैन। आज मंगलवार के दिन पुष्य नक्षत्र आया है। सराफा सहित अन्य व्यवसायियों को मंगल पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्तों में आज धन वर्षा की उम्मीद है। लखेरवाड़ी व पटनी […]