ज़रा हटके देश

दुनिया के सामने डॉक्टर ने पेश की सच्ची मोहब्बत, पत्नी के इलाज के लिए गिरवी रख दी MBBS की डिग्री

पाली। राजस्थान (Rajasthan) के पाली (Pali) में डॉक्टर ने पत्नी की जान बचाने के लिए अपनी MBBS की डिग्री गिरवी रख दी। इस मामले के सामने आने के बाद बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर डॉक्टर की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल पत्नी के इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए MBBS की डिग्री गिरवी रखने वाले डॉक्टर का नाम डॉक्टर सुरेश चौधरी (Dr. Suresh Choudhary) बताया गया है। डॉक्टर ने MBBS की डिग्री को गिरवी रखकर 70 लाख रुपये का कर्ज लिया है, क्योंकि उनकी पत्नी के इलाज में 1.25 करोड़ रुपये खर्च हुए है।


पिछले साल 13 मई को डॉक्टर की पत्नी कोरोना संक्रमित (corona infected) पाई गई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत इतनी बिगड़ी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती (admitted to hospital) करवाना पड़ा। इलाज के दौरान डॉक्टर की पत्नी को ECMO सपोर्ट पर भी रखना पड़ा था।डॉक्टर सुरेश चौधरी की उम्र अभी 32 साल है, वो पाली के खिरवा गांव (Khirwa Village) के रहने वाले हैं। उनका 5 साल का एक बेटा भी है। पत्नी के बीमार रहने के दौरान उन्होंने काफी परेशानियों का सामना किए है।

बता दे की कोविड-19 के कारण डॉक्टर की पत्नी के फेफड़े 95 फीसदी तक खराब हो गए थे। इसके बाद उनको वेंटिलेटर (ventilator) पर रखा गया। इसके बाद भी महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही। डॉक्टर का पत्नी का वजन 20 किलोग्राम घट गया और उनके शरीर में सिर्फ 1.5 यूनिट ही खून बचा। इसके बाद डॉक्टर की पत्नी को ECMO सपोर्ट पर रखा गया।

Share:

Next Post

इंदौर के खाते में एक और उपलब्धि, बायपास पर एक साथ बनेंगे 200 करोड़ में 5 फ्लॉयओवर

Sun Feb 20 , 2022
इंदौर। इंदौर शहर के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। पहली बार शहर के इतिहास में ऐसा होगा जब एक साथ पांच फ्लायओवर (five flyovers) बनेंगे। इंदौर बायपास पर 200 करोड़ की लागत से पांच फ्लाइओवर बनाए जाएंगे जिसके लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (Central Public Works Department) (सीपीड.ल्यूडी) ने टेंडर जारी कर […]