img-fluid

घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद, निफ्टी 14000 के पार

January 01, 2021

मुम्बई। बेंचमार्क सूचकांकों ने 2021 के पहले दिन सकारात्मक रूप से कारोबार किया और निफ्टी 14,000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक, सेंसेक्स 117.65 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ  47,868.98 पर और निफ्टी 36.70 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,018.50 पर  बंद हुआ। लगभग 1998 शेयरों में बढ़त , 940 शेयरों में गिरावट और 163 शेयर अपरिवर्तित रहे। 

निफ्टी पर अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, टीसीएस, एमएंडएम और एसबीआई प्रमुख लाभकर्ता और आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हिंडाल्को, एचडीएफसी बैंक और टाइटन कंपनी टाप लूजर रहा।

निफ्टी बैंक को छोड़कर, अन्य सेक्टोरल इंडेक्स पीएसयू बैंक और ऑटो के नेतृत्व में हरे रंग में समाप्त हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.9 से 1.2 प्रतिशत तक चढ़े।

Share:

  • भाई सौमेन्दु समेत तृणमूल के 5000 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे : शुभेंदु अधिकारी

    Fri Jan 1 , 2021
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नाराजगी के बाद तृणमूल (Trinmool Congress) को छोड़ बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के भाई सौमेंदु अधिकारी भी जल्द पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। सौमेंदु अधिकारी (Soumendu Adhikari) को हाल ही में पूर्व मेदिनीपुर जिले में कांठी नगरपालिका के प्रशासक बोर्ड के अध्यक्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved