img-fluid

दिल्ली के वायु प्रदूषण से SC के जज भी परेशान….जस्टिस पारदीवाला का तंज… बोले अगले जन्म में जाऊंगा सिंगापुर

November 19, 2026

नई दिल्ली। ठंड की दस्तक के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली (Capital, Delhi) की हवा (Air) बेहद जहरीली हो गई है। क्या मजदूर, क्या दुकानदार, प्रदूषण (Pollution) का स्तर बढ़ने से सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के जज तक परेशान हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में एक मामले को लेकर चल रही सुनवाई के दौरान SC के जज दिल्ली की हवा को लेकर तंज कसते नजर आए। उन्होंने एक पिता को अपने बेटे को दिल्ली लाने की योजना टालने की भी सलाह दी। इस दौरान कोर्टरूम का माहौल बेहद हल्का हो गया।

दरअसल SC में बच्चों की कस्टडी से जुड़े एक मामले की सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेबी पारदीवाला ने खराब वायु गुणवत्ता को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की। एक रिपोर्ट के मुताबिक उच्चतम न्यायालय में इस मामले में एक पिता ने अपनी अलग रह रही पत्नी पर आरोप लगाया था कि वह अदालत के पिता से मुलाकात करने देने के आदेश के खिलाफ बच्चों को सिंगापुर ले गईं। इस पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने दिल्ली में रहने वाले पिता को सलाह दी कि जब तक प्रदूषण का स्तर नहीं सुधरता, तब तक वह सिंगापुर में रह रहे अपने बेटे को दिल्ली न लाएं।


  • ‘AQI नीचे आने दीजिए’
    आगे पीठ ने पिता को सुझाव दिया कि वह समय-समय पर अपने बेटे से मिलने सिंगापुर जाएं और अपनी बेटी को एक हफ्ते के लिए अपने पास बुलाएं। इस पर पिता ने कहा कि अगर उनका बेटा स्कूल की छुट्टियों में दिल्ली आ सके तो यह भी अच्छा रहेगा। इस पर जस्टिस पारदीवाला ने मुस्कुराते हुए कहा, “कुछ इंतजाम कीजिए। लेकिन पहले दिल्ली का एक्यूआई थोड़ा नीचे आने दीजिए, क्योंकि सिंगापुर की हवा तो बहुत साफ है।”

    SC में हंसी मजाक का सिलसिला आगे भी चला। मामले में दूसरे पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिया। उन्होंने कहा, “मैं तो यह भी सुझाव दूंगा कि एक्यूआई से बचने के लिए हमें भी सिंगापुर चले जाना चाहिए।” इस पर जस्टिस पारदीवाला ने जवाब दिया, “अगले जन्म में। अपने अगले जन्म में।”

    दिल्ली में फिर बिगड़ी हवा की हालत
    इस बीच दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता एक बार फिर खराब हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को AQI 232 दर्ज किया गया है। यह ‘खराब’ श्रेणी में आता है। इससे पहले मंगलवार को हवा का स्तर थोड़ा सुधरा जरूर था, लेकिन बुधवार को यह फिर करीब 30 अंक बढ़ गया। इस दौरान PM 2.5 सबसे बड़ा पोल्युटर बना रहा। बुधवार को 58 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 33 में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’, 20 में ‘मध्यम’ और पांच में ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved