इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर में हुए घर-घर भगवा का वर्ल्ड रिकॉर्ड आज

  • अयोध्या में रामलला के चरणों में समर्पित करेंगे…साढ़े 6 सौ श्रद्धालु पहुंचे

इन्दौर। पिछले साल इंदौर में हिंदू नववर्ष पर शुरू किए गए घर-घर भगवा हर घर भगवा के तहत भगवा फहराने का वल्र्ड रिकार्ड बनाया गया था। उसी रिकार्ड को अयोध्या में रामलला को समर्पित करने के लिए आज साढ़े छह सौ इंदौरी भक्तों का जत्था अयोध्या पहुंचा है। इसमें बाबा सत्यनारायण मौर्य भी शामिल हैं, जो रात को सरयू नदी में आरती के साथ जन्मभूमि की सुनो कार्यक्रम रखा जाएगा।

रेलवे स्टेशन पर शहर के गणमान्य नागरिकों और राजनीति से जुड़े लोगों ने श्रद्धालुओं को रवाना किया। संस्था पुरुषार्थ द्वारा आयोजित इस अयोध्या यात्रा के संयोजक नानूराम कुमावत ने बताया कि यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु आज अयोध्या पहुंच चुके हैं। गत वर्ष गुड़ी पड़वा के स्वागत के लिए शहर के अधिकांश मोहल्लों, गलियों, कालोनियों और मुख्य मार्गो पर बड़े उत्साह से नगरवासियों ने अपने-अपने घर पर भगवा ध्वज लगाए थे।


कई मुख्य मंदिरो तथा मंदिर के परिसर में भगवा पताका फहराई गई थी। इस अभियान को वल्र्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स ऑफ लंदन में दर्ज किया गया था। आज दोपहर अयोध्या के धर्ममंडपम में समर्पण कार्यक्रम आयोजित होगा तथा संध्या 5.30 बजे सरयूजी की महाआरती होगी। यह रिकार्ड राम जन्मभूमि न्यास अयोध्या के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास महाराज के निर्देशन में रामलला के चरणों में समर्पित किया जाएगा। कल एक यात्रा भी अयोध्या में निकाली जाएगी।

Share:

Next Post

बागेश्वर धाम दरबार में मुस्लिम महिला बनी हिंदू

Sun Jan 22 , 2023
रायपुर। यहां चल रही बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के धीरेन्द्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) की रामकथा में एक मुस्लिम महिला ने यह कहते हुए हिन्दू धर्म अपना लिया कि इससे अच्छा कोई धर्म नहीं है। हिन्दू धर्म सभ्यता और संस्कारों वाला धर्म है। सुल्ताना नाम की महिला ने कहा कि मैं बिलासपुर में रहती हूं, पिता […]