आचंलिक

सिसौदिया के अथक प्रयासों से पहली बार होगा राघोगढ़ का परिसीमन

  • नगरीय प्रशासन मंत्री, पीएस से चर्चा कलेक्टर के नाम आया पत्र

विजय सिंह जाट गुना। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के द्वारा लगातार किए जा रहे अथक प्रयासों की बदौलत अब राघोगढ़ नपा का जल्द परिसीमन होगा जिससे कि चुनाव लडऩे के इच्छुक भावी उम्मीदवार अब अपना भाग्य आजमा पाएंगे, राघोगढ़ में शायद पहली बार ही मंत्री के प्रयासों के बाद परिसीमन हो रहा है जिसके चलते अब राघोगढ़ नपा में वार्डों की संख्या भी बढ़ेगी,15 फरवरी 2023 को नगरपालिका का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है, इस वर्ष के अंत तक परिसीमन का कार्य भी पूरा हो जाएगा।
मेहनत लाई रंग, शासन से आया परिसीमन का खत : पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि राघोगढ़ नगर पालिका का परिसीमन नहीं हुआ जिसके चलते वह लगातार प्रयास कर रहे थे विगत दिवस उनके द्वारा प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री व विभागीय प्रमुख सचिव से मुलाकात कर जल्द से जल्द परिसीमन कराने का आग्रह किया जिसकी बदौलत शासन के संचनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा कलेक्टर को पत्र क्रमांक 2/24/परि राघोगढ़ /2022 /19578/ 14- 11- 22 जारी कर जल्द ही प्रस्ताव तीन प्रतियों में मंगाया है।



परिसीमन का प्रस्ताव भेजना होगा संचनालय
संचनालय द्वारा अपर आयुक्त आईएएस सत्येंद्र सिंह नगरीय प्रशासन के द्वारा गुना कलेक्टर के नाम भेजे गए खत में भारत सरकार के महारजिष्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त भारत सरकार गृह मंत्रालय ने दिल्ली के पत्र क्रमांक 09/33/ 2019 सीडी (सेन) दिनांक 14-06-22 द्वारा राज्य प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं में निर्धारण तिथि 31 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।उपरोक्त परिक्षेपय में मध्य प्रदेश नगर पालिका (वार्डों का विस्तार) नियम 1994 के अंतर्गत वार्डों की सीमाओं के निर्धारण के संबंध में विभाग के पत्र क्रमांक एफ-1-4 /2019/18- 3 भोपाल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 अनुसार प्रस्ताव 3 प्रतियों में समय सीमा में संचनालय भोपाल भेजा जाना सुनिश्चित किया गया है।

इनका कहना है…
लगातार परिसीमन न होने की शिकायतें मिल रही थी जिसके चलते नगरीय प्रशासन मंत्री व विभाग के प्रमुख सचिव को इस संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। अब कलेक्टर के नाम परिसीमन का पत्र आया है जल्द ही राघोगढ़ नपा का परिसीमन होगा।
महेंद्र सिंह सिसोदिया, पंचायत मंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल।

Share:

Next Post

शहर को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए प्रशासन ने कराया एलाउंसमेंट

Tue Nov 15 , 2022
इधर नगर पालिका में व्यापारी सगठनों की अध्यक्ष ने ली बैठक सिरोंज। पिछले दिनों विधायक उमाकांत शर्मा जब मंडी का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे तो किसान तथा अन्य लोगों ने अतिक्रमण के कारण हो रही समस्याओं के समक्ष रखी थी, जिसके बाद विधायक ने एसडीएम एसडीओपी सहित प्रशासनिक अमले को हटाने के निर्देश […]