मध्‍यप्रदेश

नदी में डूबे 8वीं के छात्र की मौत, परिजन का आरोप समय पर नहीं मिला इलाज

खंडवा। पिपलोद (Piplod) में एक 13 साल बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा गांव के बाहर नदी (River) पर गहरे पानी में नहाने के दौरान हुआ। डूबने के तत्काल 20 मिनट बाद गांव वालों ने रेस्क्यू कर उसे निकाल लिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि, उन्हें सिंगोट और पिपलोद के सरकारी अस्पताल (Govt. Doctor) में ड्यूटी डॉक्टर नहीं मिले। बच्चे की हालत भले ही नाजुक थी, लेकिन समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।


मृतक गणेश पिता बंटी भाटी, जाति लोढ़ा, ग्राम- नावदा, जिला इंदौर का रहने वाला है। वह अपने मामा के गांव राणाजी पिपलोद में बचपन से रहा है। पिता बंटी भाटी इंदौर के नावदा में मजदूरी करते है। गणेश और उससे 5 साल बड़ी बहन गुनगुन अपनी मां छायाबाई के साथ ननिहाल में रहते है। दोनों भाई-बहन मां के साथ रहकर पिपलोद के सरकारी स्कूल में पढ़ते है। गणेश आठवीं कक्षा का छात्र था। वह शनिवार शाम साढ़े 5 बजे अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर नदी पर नहाने गया था। नालानुमा नदी के बीचो-बीच गहराई ज्यादा थी। तैरते-तैरते गणेश गहराई के पास चले गया। वह पानी में डूबने लगा तभी उसने दोस्तों से मदद मांगी।

 

Share:

Next Post

टमाटर फिर लाल, 105 रु. किलो

Sun Jul 9 , 2023
बैंगलुरु, पंजाब की हरी मिर्च व महाराष्ट्र की मैथी भा रही इन्दौरियों को इंदौर (Indore)। लगातार बारिश के कारण सब्जियों के दाम में तेजी बनी हुई है। टमाटर में 2 दिन के बाद फिर उछाल पर आ गया है। मंडी में आज आवक कम होने से टमाटर 105 रुपए थोक में बिका, वहीं महाराष्ट्र से […]