उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

2500 नोटिस दिए थे विद्युत मंडल ने-स्मार्ट मीटर के कारण वसूली में इजाफा

  • कुर्की के डर से 1300 लोगों ने फटाफट भरे 80 लाख
  • 20 हजार रुपये से अधिक बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं को दिया था सोमवार तक का नोटिस

उज्जैन। विद्युत मंडल द्वारा बकाया राशि के लिए कुर्की की कार्रवाई का नोटिस कुछ दिनों पहले दिया गया था। इस नोटिस का असर यह हुआ कि करीब 80 लाख रुपया विद्युत मंडल के खाते में जमा हो गया है, अब जिन्होंने राशि नहीं भरी उनके यहां संभवत: शुक्रवार के बाद कार्रवाई होगी। विद्युत मंडल बकाया राशि वसूलने के मामले में कड़ाई से पेश आ रहा है। विद्युत मंडल ने 20 हजार से अधिक की राशि के बकायेदारों को नोटिस दिया था जिसमें राशि नहीं भरने पर घर के विद्युत उपकरण एवं मोटरसाइकिल तथा अन्य चीजें जब तक राशि वसूली जाएगी। पुराने शहर में 1400 नोटिस विद्युत मंडल ने बांटे थे, इनमें करीब 800 लोगों ने 35 लाख रुपए की राशि जमा करा दी है। 600 लोगों पर अभी भी राशि बकाया है। एक-दो दिन में यदि उन्होंने राशि नहीं भरी तो शुक्रवार के बाद उनके यहाँ कार्यवाही शुरू हो जाएगी।


इसी प्रकार नए शहर फ्रीगंज क्षेत्र से जुड़े इलाकों में 1100 नोटिस बांटे गए थे, इनमें से 700 उपभोक्ताओं ने 45 लाख रुपए की राशि भर दी है। पुराने शहर के कार्यपालन यंत्री राजेश हारोड़े और नए शहर के कार्यपालन यंत्री श्री कुमरावत ने बताया जो कुर्की नोटिस दिए गए थे, उनका पूरा हिसाब बनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने राशि भर दी है। अब एक-दो दिन में फाइनल हिसाब बना लिया जाएगा और शुक्रवार के बाद जो उपभोक्ता राशि नहीं भरेंगे, उनके यहाँ कुर्की वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि विद्युत मंडल ने कुछ दिनों पहले 2500 कुर्की वसूली नोटिस बांटे थे और एक तय समय अवधि दी थी, यदि उस समय अवधि में उपभोक्ताओं ने पैसा नहीं भरा तो उनके विद्युत उपकरण एवं अन्य संसाधन जप्त कर राशि वसूली जाएगी। इसी डर से 80 लाख रुपए विद्युत मंडल के खाते में कुछ ही दिनों में आ गए।

Share:

Next Post

कैबिनेट से पहले मुख्यमंत्री ने मांगी पटैरिया पर लगी धाराओं की जानकारी

Wed Dec 14 , 2022
भोपाल। प्रदेश में मंगलवार को कांग्रेस नेता राजा पटैरिया की गिरफ्तारी से लेकर जेल भेजने तक को लेकर सियासी घटनाक्रम जारी रहा। शाम को मंत्रालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक भी थी। बैठक शुरू होने से पहले कैबिनेट ने पटेरिया की निंदा की। साथ ही मुख्यमंत्री ने गृह विभाग से पन्ना पुलिस द्वारा […]