विदेश

न्यूजीलैंड में तूफान से तबाही के बाद इमरजेंसी घोषित, 16 लाख लोग प्रभावित

वेलिंगटन (Wellington)। न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रिएल (Cyclone Gabriel in New Nealand) की वजह से आए उष्णकटिबंधीय तूफान (tropical storm) के बाद राष्ट्रीय आपातकाल घोषित (emergency declared) कर दिया गया है। तूफान के कारण हजारों घरों की बिजली गुल हो गयी है और सैकड़ों उड़ानें रद कर दी गयी हैं। चक्रवात के कारण आई बाढ़ के चलते देश की कुल आबादी का लगभग एक तिहाई यानी 16 लाख लोग प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे है।

इस चक्रवात ने जहां कई द्वीपों को प्रभावित कर दिया है वहीं देश में बाढ़ ने विकराल रूप ले ली है। इस तरह का संकट इससे पहले कभी नहीं देखा गया था। क्रिस हिपकिंस की सरकार ने पहले ही आपातकाल की घोषणा कर दी जो कि न्यूजीलैंड के इतिहास में केवल तीसरी बार है। लगभग सवा लाख लोग सड़क पर आ गए हैं।। पेड़ों के गिरने से घर टूट गए हैं, और भूस्खलन से कई घर बह गए हैं और सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चक्रवात गेब्रियल ने न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में तबाही का मंजर ला दिया है। बड़े पैमाने पर बाढ़ के साथ भूस्खलन हुआ है। समुद्री लहरें उमड़ने से समुद्र तट पर अफरातफरी का आलम है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण हजारों घरों की बिजली गुल हो गयी है। इस कारण विमान सेवाओं का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है और सैकड़ों उड़ानें रद कर दी गयी हैं। इस कारण हवाई अड्डों पर भारी भीड़ लगी रही। एयर न्यूजीलैंड की ओर से जानकारी दी गयी कि खराब मौसम की वजह से उड़ाने रद हुई हैं। उम्मीद जताई गयी कि मंगलवार दोपहर बाद कुछ विमान सेवाएं फिर से शुरू करने में सफलता मिलेगी।

इन क्षेत्रों को सबसे ज्यादा नुकसान
उत्तरी द्वीप के सुदूर उत्तर और पूर्वी तट पर तटीय समुदायों में तूफान का नुकसान सबसे अधिक व्यापक रहा ह। हॉक की खाड़ी, कोरोमंडल और नॉर्थलैंड जैसे क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

उत्तरी द्वीप के अधिकांश हिस्से बुरी तरह प्रभावित
भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण हजारों घरों में बिजली नहीं होने के कारण आपातकालीन प्रबंधन मंत्री कीरन मैकअनल्टी (Kieran McAnulty) ने घोषणा पर हस्ताक्षर किए। मैकअनल्टी ने कहा कि यह एक अभूतपूर्व मौसम घटना है जिसका उत्तरी द्वीप के अधिकांश हिस्सों में बड़ा प्रभाव पड़ रहा है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि हॉक्स बे के कुछ निवासियों को बचने के लिए बेडरूम की खिड़कियों से तैरना पड़ा क्योंकि उनके घरों में पानी भर गया था। लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे हफ्तों तक बिना बिजली के रह सकते हैं।
बाढ़ग्रस्त इलाकों की हवाई तस्वीरों में छतों पर फंसे लोग राहत के लिए इंतजार करते नजर आ रहे हैं। क्षति के विशाल पैमाने में उखड़े हुए पेड़, टूटी हुई स्ट्रीट लाइट और खंभे, और बाढ़ वाले घरों की पंक्ति के बाद पंक्ति शामिल है।
न्यूज़ीलैंड के रक्षा बल ने एक फंसे हुए नाविक को बचाते हुए अधिकारियों की नाटकीय तस्वीरें जारी कीं, जिसकी नौका तेज हवाओं के बीच टूट जाने के कारण समुद्र में बह गई थी।

न्यूजीलैंड फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने कहा कि वेस्ट ऑकलैंड में एक घर गिरने के बाद एक फायर फाइटर लापता है और दूसरे की हालत गंभीर है। दमकल सेवा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केरी ग्रेगरी के मुताबिक पूरे उत्तरी द्वीप के लिए बीती रात एक कठिन रात रही। सर्वाधिक कठिनाई अग्निशमन व आपातकाल सेवा में जुटे लोगों को उठानी पड़ी लेकिन यह फायर और आपातकाल सेवा के लिए ज्यादा कठिन रही। न्यूजीलैंड की मौसम विज्ञान एजेंसी ने जानकारी दी कि ऑकलैंड के उत्तर में स्थित व्हानगारेई शहर में पिछले 24 घंटों में सौ मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई है। नॉर्थलैंड क्षेत्र में 140 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं जबकि 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के कारण ऑकलैंड हार्बर पुल को बंद करना पड़ा।

Share:

Next Post

अदाणी समूह ने कहा- कुल कर्ज की तुलना में दोगुनी दर से बढ़ रही आय, SEBI ने SC में कही ये बात

Wed Feb 15 , 2023
नई दिल्ली। अदाणी समूह ने मंगलवार को शेयर बाजारों को सूचित किया कि उसकी आय पिछले एक दशक से उसके कुल कर्ज की तुलना में दोगुनी दर से बढ़ रही है। शेयर बाजार को भेजी सूचना में समूह ने कहा, ‘2013 से हमारा एबिट्डा (Earnings Before Interest, Taxes, Depreciation, and Amortization) 22 फीसदी सीएजीआर (Compound […]