भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

वेतन वृद्धि पर टिकी कर्मचारियों की नजर, सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं

भोपाल। वेतन वृद्धि मिलने में जैसे-जैसे देरी हो रही है, कर्मचारी वर्ग में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। अपनी बात हर स्तर पर रखने के बाद कर्मचारी संगठन मोर्चा खोलने की तैयारी कर चुके हैं। अलग-अलग संवर्ग के कर्मचारी आंदोलन करेंगे। इसकी घोषणा जल्द ही संयुक्त रूप से की जाएगी। आंदोलन के लिए कर्मचारी कई माध्यम अपनाने की बात कर रहे हैं। बता दें कि कर्मचारियों को जुलाई माह में वेतन वृद्धि मिलनी थी, जो अभी तक नहीं मिली है। सरकार की तरफ से काल्पनिक वेतन वृद्धि देने की बात कही गई है। कर्मचारी इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। कर्मचारी, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से लेकर सामान्य प्रशासन मंत्री इंदर सिंह परमार के सामने अपनी समस्या दर्ज करवा चुके हैं। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के सामने भी लिखित आपत्ति दर्ज करवा चुके हैं।
कर्मचारी नेता वीरेंद्र सिंह खोंगल, भुवनेश कुमार पटेल, लक्ष्मीनारायण शर्मा, सुधीर नायक, रमेश राठौर, ओपी कटियार, महेंद्र शर्मा, एसबी सिंह, जितेंद्र सिंह आदि सरकार से वास्तविक वेतन वृद्धि का रास्ता साफ करने की बात कह रहे हैं, जिस पर सरकार की तरफ से कोई जवाब अभी तक नहीं दिया गया है।

Share:

Next Post

देवर ने भाभी की अस्मत लूटी अश्लील वीडियो बनाया

Thu Aug 20 , 2020
वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता रहा आरोपी भोपाल। पिपलानी थाना इलाके में रहने वाली एक महिला के घर उसके पति के चचेरे भाई का आना-जाना था। एक दिन महिला के घर में अकेले होने पर डरा-धमका कर उसने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह […]