भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

इंजीनियर युवती सुसाइड केस: ससुराल वालों की प्रताडऩा से तंग आकर दी थी जान

  • पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर प्रकरण दर्ज किया, शुरु की गई जांच

भोपाल। अवधपुरी थाना क्षेत्र स्थित न्यू फ ोर्ड कॉलोनी में रविवार रात नव विवाहित इंजीनियर युवती ने फ ांसी लगाकर जान दी थी। इस मामले में परिजनों के बयानों में साफ हुआ की शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। शादी के बाद से ही दहेज में दस लाख रुपए केश लाने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। उसका पति उसे मास-मच्छी बनाने के लिए दबाव डालता था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुराल पक्ष पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस को घटना के दिन मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला था। जिसमें ससुराल वालों पर किसी प्रकार के आरोप नहीं लगाए गए थे। पुलिस इस नोट की भी जांच करा रही है।


पुलिस के मुताबिक आरती कैथल पति सतीश कुमार कैथल से (26) न्यू फ ोर्ड कॉलोनी, अवधपुरी में रहती थी। मूलत: कानपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली आरती उर्फ अनामिका कैथल बीटेक कर चुकी थी और उसकी चौदह महीने पहले ही सतीश से शादी हुई थी। सतीश आर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी करता है। सतीश ने रविवार रात अनामिका के परिजन को कॉल कर बताया था कि आरती ने फ ांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही परिजन भोपाल पहुंच गए थे। सोमवार को पीएम के दौरान अनामिका की बहन ने मीडिया के सामने बताया था कि आरती को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। अवधपुरी थानाप्रभारी शिवराज सिंह ने बताया कि मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा है कि वह काफ ी दिनों से तनाव से गुजर रही हूं, वह अपनी जिंदगी से परेशान हो चुकी हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है। मैं खुद अपने आप से प्रताडि़त हूं। जबकि पिता समेत मायके पक्ष ने सतीश कुमार कैथल और उनके परिवार के अंजू, प्रेमराज और शांति देवी पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप लगाए है। आरती के परिजन ने बताया कि उनकी बेटी पहले भी कई बार बता चुकी थी कि पति और ससुराल पक्ष उसे प्रताडि़त करते हैं और दस लाख रुपए दहेज में लाने का दबाव बना रहे हैं।

Share:

Next Post

गृहमंत्री के तीखे तेवर पर नरम पड़े IAS Niaz Khan

Thu Mar 24 , 2022
द कश्मीर फाइल्स के खिलाफ नहीं, गोधराकांड मालेगांव पर भी बने फिल्म भोपाल। हाल ही में रिलीज फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर ट्वीट पर सुर्खियों में आए आईएएस नियाज अहमद खान सरकार के निशाने पर आ गए हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खान केा नोटिस जारी कर जवाब तलब करने को कहा है। मंत्री […]