इंदौर न्यूज़ (Indore News)

200 कर्मचारियों की फौज भी नहीं तोड़ पाई पूरा अवैध निर्माण, आज फिर पहुंचा अमला

आंतरिक हिस्सों में कई जगह हुए अवैध निर्माणों को मजदूरों की मदद से तोडेंग़े
इंदौर।  कल नगर निगम के भारी-भरकम अमले ने इंडस्ट्री हाउस के सामने बन रही व्यावसायिक इमारत के अवैध हिस्सों को ढहाने की कार्रवाई शुरू की थी, जो शाम पांच बजे तक चलती रही, लेकिन उसके बावजूद अवैध निर्माण पूरी तरह हटाया नहीं जा सका। 200 कर्मचारियों की टीम और कई संसाधन लगाए गए थे। आज फिर सुबह निगम का अमला शेष बचे अवैध निर्माणों को तोडऩे पहुंचा है।


उद्योगपति बाहेती के बंगले की जगह पर नीलेश उर्फ नीलू पंजवानी द्वारा बड़े पैमाने पर व्यावसायिक इमारत का निर्माण किया जा रहा था। उसमें नक्शे के विपरीत कई निर्माण कार्य कर दिए गए थे, जिसको लेकर अधिकारियों ने नोटिस जारी किए थे, मगर उसके बावजूद अवैध निर्माण होने के चलते वहां कल कार्रवाई शुरू की गई। सुबह 5 से शाम 5 बजे तक कार्रवाई चलती रही, मगर उसके बावजूद कई हिस्सों में अवैध निर्माण नहीं तोड़ा जा सका। 200 कर्मचारियों के साथ-साथ 30 से ज्यादा अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद थी। निगम अधिकारियों के मुताबिक शेष बचे अवैध निर्माणों को तोडऩे के लिए आज सुबह फिर निगम का रिमूवल अमला वहां पहुंचा और कार्रवाई शुरू कर दी। अंदर के कई हिस्सों में अवैध निर्माण बचा है, जिसे मजदूरों और निगम रिमूवल टीम के कर्मचारियों की मदद से तोड़ा जा रहा है। आज भी अवैध हिस्सों को हटाने में दिनभर लग सकता है।


राजबाड़ा पर सतत चलेगी मुहिम एक ट्रक सामान जब्त
राजबाड़ा मार्केट में पिछले दिनों हुए विवाद के बाद व्यापारियों ने मोर्चा संभाल लिया था, जिसकी शिकायत निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल से लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को की गई थी। इसी के चलते कल शाम निगम की टीम ने राजबाड़ा और उसके आसपास के बाजारों में अभियान चलाया और फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों का सामान जब्त कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि वहां अब सतत रूप से अभियान चलाया जाएगा।

Share:

Next Post

डेंगू के मरीजों की संख्या 35 तक पहुंची

Wed Sep 14 , 2022
3 पुरुष व 1 महिला फिर मिले पॉजिटिव इंदौर। बारिश का मौसम जारी है और मच्छरों से होने वाली बीमारियां भी बढ़ रही हैं। डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार के मरीज इन दिनों काफी मिल रहे हैं। जिला मलेरिया विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार एक बार फिर चार मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन पुरुष […]