भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हर महीने कहीं ना कहीं बारिश के योग

  • इस साल समय पर आएगा मानसून
  • धनु लग्न में आद्रा के प्रवेश से बन रहे अच्छी बारिश के योग

भोपाल। साल 2022 की शुरुआत हल्की बारिश से हुई। इसके बाद 6 जनवरी से एक बार फिर मौसम बदला है और बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक यह बारिश 8 जनवरी तक होती रहेगी। वहीं बार ग्रह नक्षत्र भी अच्छी बारिश का संकेत दे रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस साल मानसून भी तय समय पर ही आएगा और पूरे देश के कुछ हिस्सों को छोड़कर खूब पानी बरसाएगा। पंडित राजकिशोर उपाध्याय के अनुसार इस वर्ष आद्रा का प्रवेश धनु लग्न में हो रहा है। लग्नेश गुरु सुख भाव में जल राशि में है तथा चंद्रमा भी जल राशि में है। इसके कारण इस साल अच्छी बारिश के संकेत हैं। सूर्य जग आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करता है तो उसी समय बारिश के सीजन का आगमन माना जाता है। इसके अलावा रोहिणी का वास भी समुद्र किनारे है। इसके प्रभाव के चलते मानसून भी समय पर ही देशभर में छाएगा।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2022 में पूरे साल कहीं ना कहीं बारिश होगी। मध्यप्रदेश में भी अच्छी बारिश के योग हैं। जनवरी महीने में तीन से 8, 11 से 14 और 23 से 27 तारीख के बीच बारिश होगी। इस दौरान ओले गिरने से फसलों को नुकसान हो सकता है। फरवरी में 3 से 5, 10 से 16 और 25, 26 तारीख को हल्की बारिश होगी। उत्तर भारत में तेज हवा के साथ बारिश होगी। मार्च में एक बार जाती हुई ठंड जोर दिखाएगी। इस दौरान 8 से 13 तारीख के बीच कभी तेज तो कभी कम बारिश होगी। अप्रेल का महीना तो गर्मी की शुरुआत होती है, लेकिन इस बार देश में ेकई प्रदेशों में तेज हवा के साथ इस महीने बारिश होगी। बारिश की संभावित तारीखें 9 से 13 और 20 से 26 अप्रेल है। असम, बंगाल और महाराष्ट्र में बारिश ज्यादा असर दिखाएंगी।

मई में तेज हवा के साथ बूंदाबंादी
मई की शुरुआत तो तेज गर्मी से होगी। गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान भी करेंगे। महीने के अंत में मौसम बदलेगा और तेज हवा के साथ बूंदाबंादी होगी। इससे गर्मी से हल्की राहत भी मिल जाएगा। जून में मानसून का आगमन हो जाता है, लेकिन इस साल महीने के पहले पखवाड़े तक तेज गर्मी होगी। उत्तर भारत गर्मी से झुलसेगा। 15 जून के बाद मानसून का आगमन हो जाएगा। 9 से 13 और 22, 23 व 26 जून के बीच समुद्र किनारे वाले शहरों में अच्छी बारिश होगी। जुलाई के पूरे महीने में ही बारिश होती रहेगी। तारीख 2 से 5, 8 से 11, 16 से 19 और 27 से 29 जुलाई के बीच अच्छी बारिश के योग हैं। अगस्त महीने में देश के पहाड़ी क्षेत्रों में जोरदार बारिश होगी। मैदानी इलाकों में भी तेज हवा के साथ बारिश होगी। महीने के 15 दिन बारिश के आसार हैं।

साल के अंतिम महीनों में भी बारिश
सितंबर में विदाई से पहले बारिश एक बार फिर जोर पकड़ेगी। 3 से 5, 9 से 11, 13 से 15 और 22 से 29 सितंबर के बीच कई जगह जोरदार बरसात होगी। इससे प्रमुख नदियों में बाढ़ के हालात भी बनेंगे। अक्टूबर के कुछ दिनों में बारिश के योग हैं। हालांकि यह ज्यादा नहीं होगी। बारिश के बाद ठंड जोर पकड़ेगी। नवंबर की शुरुआत के दो दिन, मध्य और अंत के तीन दिनों में बारिश होगी। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में हिमपात शुरू हो जाएगा। जिससे देशभर का मौसम सर्द हो जाएगा। दिसंबर में एक बार फिर मावठा गिरेगा। इस बार तेज हवा के साथ ओले पडऩे की भी संभावना है। 2,3,10,11,12,13,14 और 28 से 31 दिसंबर के बीच बारिश और ओलावृष्टि होगी।

Share:

Next Post

भाजपा कार्यकर्ता है जावेद हबीब भाजपाईयों ने दी सैलून बंद कराने चेतावनी

Sat Jan 8 , 2022
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम भोपाल। हेयर स्टाइलिश जावेद हबीब का महिला के बालों में थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद पूरी भाजपा जावेद के खिलाफ आक्रामक हो गई है। इंदौर से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने जिला प्रशासन को जावेद के सैलून बंद करने के लिए 48 घंटे का […]