क्राइम देश

दान के नाम पर चल रही 317 करोड़ की फेक करेंसी जब्त

सूरत। गुजरात की सूरत पुलिस (Surat Police) को नकली करेंसी (counterfeit currency) जब्‍त करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुजरात (Gujrat) और मुंबई के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 317 करोड़ रुपये के नकली नोट (counterfeit notes) जब्त किए हैं। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपित विकास जैन को मुंबई से गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी विकास जैन को मुंबई से उठाया गया। वह एक कूरियर कंपनी संचालित करता है, जिसकी विभिन्न शहरों में शाखाएं हैं। जाली नोट मुंबई, आणंद, सूरत और जामनगर में विभिन्न स्थानों से जब्त किये गए।


इस पूरे मामले में सूरत पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जाली नोट 2,000 और 500 रुपये मूल्य के हैं। साथ ही, नोटबंदी के दौरान चलन से बाहर कर दिए गये 500 और 1,000 रुपये के नोट भी जब्त किये गए हैं। इसमें कहा गया है कि हाल में हितेश कोटाडिया नाम के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई की गई। वह 25.8 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट एक एंबुलेंस से लेकर जा रहा था। छह लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस का कहना हे कि जैन जाली नोट आरोपियों को आपूर्ति करता था। वह गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली स्थित कार्यालयों से कूरियर सेवा भी संचालित करता है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जैन उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में जाली नोट छापता था और उसे अपनी कूरियर सेवा के जरिए मुंबई भेजता था। उसने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक गोदाम में जाली नोट को छिपा कर रखा था। पुलिस ने केवल मुंबई से 227 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त किये हैं।

Share:

Next Post

इन तीन को मिला फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार, जानिए क्‍या है क्वाटंम इनटैंगलमेंट प्रक्रिया ?

Wed Oct 5 , 2022
स्टॉकहोम। इस बार नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है। जिनमें फ्रांस के फिजिसिस्ट एलेन एसपेक्ट (Alain Aspect), जॉन क्लॉसर (John Clauser) और एंटन ज़ीलिंगर (Anton Zeilinger) शामिल है। उन्हें यह पुरस्कार क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए दिया गया है। बता दें कि एलेन आस्पेक्ट फ्रांस से ताल्लुक रखते हैं, […]