मध्‍यप्रदेश

MP: किसान की केले की फसल विदेशो में बनी चर्चा का विषय, बड़ी कंपनियों के आ रहे ऑर्डर

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले (Barwani district of Madhya Pradesh) के किसान अरविंद जाट की केले की फसल चर्चा का विषय बनी हुई है। इनके खेत में पैदा हुए केले की साइज देख हर कोई हैरान है। अरविंद ने अपने खेत में 14 इंच का केला पैदा किया है। अरविंद (Arvind) के उगाए केलों की मांग इराक और इजरायल में है। वहीं रिलायंस जैसी बड़ी कंपनी ने भी 10 टन केले की पहली खेप खरीदी है।

बड़वानी जिले के किसान अरविंद जाट (Arvind Jat( ने केले की फसल लगाई। अरविंद बताते हैं कि केले की इस फसल के लिए उन्होंने खास इंतजाम किए हैं। इसमें उन्होंने फसल चक्र तो अपनाया ही, साथ ही चार महीने तक केवल गोबर की खाद डालकर उसे धूप में खुला छोड़ दिया। इसके बाद खेत में केले की फसल लगाई और उन्हें चमत्कारी परिणाम मिले।


अरविंद के मुताबिक करीब छह एकड़ के खेत में बड़ी तादाद में केले की पैदावार हुई है। सभी केलों की औसतन साइज 14 इंच है। अरविंद की मेहनत का ही नतीजा है कि देश के साथ-साथ विदेशों तक इन केलों की डिमांड है। रिलायंस कंपनी ने भी मप्र के निमाड़ क्षेत्र के एक छोटे से जिले बड़वानी के ग्राम बगुद से उठाकर इस स्वाद को देश के दिल की राजधानी दिल्ली तक पहुंचाया।

Share:

Next Post

कोर्ट ने सिद्धू को दी स्पेशल डाइट देने की अनुमति, जानिए वजह

Tue May 24 , 2022
चंडीगढ़। रोडरेज के एक मामले में सजायाफ्ता पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) इन दिनों पटियाला सेंट्रल जेल (Patiala Central Jail) में हैं। उन्हें एक साल की सजा सुनाई गई है। जेल में स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उनकी मेडिकल जांच कराई गई। इसमें सामने आया कि उन्हें फैटी […]