img-fluid

कृषि मंत्री के जिले में खाद ई-टोकन के लिए रात 2 बजे से लाइन में किसान

August 17, 2026

  • सुबह 10 बजे तक नहीं पहुंचे कर्मचारी, किसानों की नारेबाजी

भोपाल। प्रदेश में सरकार के पर्याप्त खाद्य भंडारण दावे के बीच कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंंषाना के गृह जिले मुरैना में ही किसान खाद के लिए परेशान होते दिख रहे हैं। दो दिन खाद की विक्री बंद रहने के बाद सोमवार से खाद का वितरण ई-टोकन के जरिए होना है। मुरैना में ई-टोकन के लिए किसान रात 2 बजे से लाइन में लगे। सुबह 10 बजे तक वितरण स्थल कृषि मंडी में कर्मचारी नहीं पहुंचे तो किसानों का आपा खो दिया। उन्होंने मंत्री में नारेबाजी की।



  • किसान घंटों भूखे-प्यासे अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन सुबह 10 बजे तक ई-टोकन बांटने के लिए कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज किसानों ने कृषि उपज मंडी का गेट बंद कर दिया और गेट के सामने ही जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का आरोप है कि खाद के लिए उन्हें लगातार परेशान होना पड़ रहा है। कई किसान रात से ही लाइन में लगे हैं, लेकिन व्यवस्था संभालने के लिए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे।

    मंत्री का दावा पर्याप्त खाद
    कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना का दावा है कि प्रदेश में पर्याप्त खाद का भंडारण है। रविवार को सरकार ने स्पष्ट किया कि पिछले साल से ज्यादा खाद का भंंडारण है। 20 अगस्त से सरकार किसानों को रबी सीजन के लिए एडवांस में खाद का वितरण करेगी। वहीं दूसरी ओर कृषि मंत्री कंषाना के गृह जिले मुरैना में ही किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से खाद वितरण की व्यवस्था दुरुस्त करने और ई-टोकन समय पर उपलब्ध कराने की मांग की है।

    Share:

  • कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के सामने भाजपा ने गाया 'वन्दे मातरम्' , निकाला कैंडल मार्च

    Mon Aug 17 , 2026
    भोपाल। राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम’ के अपमान के विरोध में भाजपा द्वारा रेडक्रॉस अस्पताल चौराहे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने तक कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम’ के अपमान के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved