देश राजनीति

किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करे केन्द्र सरकार: अधीर चौधरी

कोलकाता। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आंदोलनरत किसानों की मांगों को मानने के लिए केंद्र से आग्रह किया है।

इस संबंध में उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि हजारों किसान सात दिन से दिल्ली की सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अन्नदाता किसानों को पर्याप्त सम्मान और मिलना चाहिए। खुले आसमान के नीचे वे दिल्ली की ठंड में तड़प रहे हैं। मैं केंद्र से किसानों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की अपील कर रहा हूं। उनकी बातों को अनसुना ना किया जाए।

उन्होंने लिखा कि किसानों की दुर्दशा पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुकी है। भारत के कल्याणकारी राज्य की छवि धूमिल हुई है। यह लोगों के लिए चिंता की बात है। उम्मीद है कि सरकार किसानों के साथ चौथे दौर की वार्ता में किसानों की मुख्य मांगों को निपटाने की कोशिश करेगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

फिल्म सिटी: अखिलेश बोले, भाजपा नेता कलाकार न बनें, संवैधानिक दायित्व का निर्वाह करें

Fri Dec 4 , 2020
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार राष्ट्रीय पर्यटन पर रहते हैं। विकास के काम ठप हैं। लेकिन, वे फिल्म सिटी जल्दी से जल्दी बना लेना चाहते हैं। भाजपा नेता कलाकार न बनें, अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वाह करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का भाजपा […]