img-fluid

पिता ने 2 हजार रुपये किराए के बदले पत्नी-बेटी का कराया रेप, मकान मालिक से किया समझौता

May 16, 2026

नई दिल्ली। गुजरात (Gujarat) के मोरबी जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने किराया नहीं चुका पाने के कारण अपने मकान मालिक से ऐसा समझौता किया, जिसके तहत वह अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने देता था।

पुलिस के मुताबिक यह परिवार मूल रूप से गुजरात के सुरेंद्रनगर का रहने वाला है। करीब छह महीने पहले रोजी-रोटी की तलाश में परिवार मोरबी आया था। यहां उन्होंने 2000 रुपये महीने किराए पर एक मकान लिया था। हालांकि आर्थिक तंगी के कारण परिवार चार महीने तक किराया नहीं चुका पाया। इसके बाद आरोप है कि पिता ने बकाया किराए के बदले मकान मालिक को अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की अनुमति दे दी।


  • नानी की शिकायत के बाद खुला मामला
    जब महिला की मां को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने मोरबी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो कानून सहित गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद नाबालिग लड़की के पिता और मकान मालिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मोरबी के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस जेएम लाल ने बताया कि लड़की के पिता और मकान मालिक ने मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया।

    तीसरे आरोपी की तलाश जारी
    पुलिस के अनुसार, मामले में एक तीसरे व्यक्ति के शामिल होने की भी आशंका है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। जांच एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और पीड़ित महिला व बच्ची को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

    Share:

  • First COVID, then War, Now an Energy Crisis—If the Conflict Doesn't End... PM Modi Warns the World

    Sat May 16 , 2026
    New Delhi: Prime Minister Narendra Modi addressed the Indian diaspora in The Hague, Netherlands. During this address, he also issued a warning to the world regarding the future. PM Modi stated that first came COVID, then wars broke out, and now we face the current energy crisis. This decade is turning into a decade of […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved