इंदौर न्यूज़ (Indore News)

पहले नाला टेपिंग फिर कान्ह सफाइ

  • अभी साफ की थी…फिर गाद जम गई

इन्दौर। वर्षाकाल में पानी निकासी (water withdrawal during rainy season) के लिए जगह-जगह तोड़े गए नाला टेपिंग (out falls) के चलते एक बार फिर कान्ह नदी इतनी गंदी (dirty) हो गई है कि पांच-पांच फीट गाद जम गई है। अब पानी के तोड़े गए आउट फाल्स को ठीक करने के बाद कान्ह नदी की सफाई का अभियान बड़े पैमाने पर फिर शुरू किया जाएगा।

निगम (corporation) ने सवा सौ से ज्यादा ऐसे स्थान फिर चिन्हित किये हैं, जहां से कान्ह नदी में गंदा पानी आने लगा था। इसके अलावा कई फैक्ट्रियों (Factories) का गंदा पानी भी नदी को प्रदूषित कर रहा था। इसके चलते फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दिनों में सभी 19 झोनल कार्यालयों की टीमें साथ लेकर कान्ह नदी की सफाई का अभियान चलाया जाएगा।


Share:

Next Post

रूस की एक अदालत ने गूगल पर 750 करोड़ व मेटा पर 202 करोड़ डॉलर का लगाया जुर्माना

Sat Dec 25 , 2021
मॉस्को। रूस की राजधानी में एक अदालत ने शुक्रवार को स्थानीय कानून में प्रतिबंधित कंटेंट नहीं हटाने के लिए गूगल व मेटा पर भारी जुर्माना लगाया है। गूगल पर जहां 10 करोड़ डॉलर (करीब 750 करोड़) वहीं मेटा पर 2.7 करोड़ डॉलर (202 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। प्रतिबंधित कंटेंट न हटाने पर की […]