क्राइम देश

Dhamtari-दूसरी पत्नी के चक्कर में पहली की कर दी हत्या

धमतरी। चरित्र शंका एवं पारिवारिक विवाद (Family dispute) के चलते युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी पर हंसिया से पहले कई वार किए, फिर सिर पर पत्थर पटक दिया। इसके बाद आरोपी थाने जाकर खुद सरेंडर किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।



बताया जा रहा है कि धमतरी के रामसागर पारा वार्ड निवासी फुलकेसरी कुर्रे 34 वर्ष नगर निगम में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में काम करती थी। 2 दिन पहले उसका पति किसी अन्य महिला को पत्नी बना कर घर ले आया। इसी बात से नाराज फुलकेसरी अपने तीन बच्चों को मायके में छोड़कर आ गई, और अपने परिचित महिमासगर वार्ड निवासी तीजबाई के घर आकर रुक गई।


जानकारी के मुताबिक घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामसागरपारा वार्ड की है। फूलकेसरी कुर्रे (34) नगर निगम क्षेत्र में कचरा कलेक्शन में काम करती थी। शनिवार सुबह पति प्रमोद तीजबाई के घर आया और कमरे में हंसिया मार उसकी हत्या कर दी। इससे फुलकेसरी की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद प्रमोद थाने पहुंच गया। घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दूसरी ओर फुलकेसरी की हत्या किए जाने की सूचना तीजबाई ने भी पुलिस को दे दी।



इस संबंध में थाना प्रभारी नवनीत पाटिल ने बताया कि महिमा सागर वार्ड निवासी तीजबाई ने बताया कि दूसरी पत्नी लाने के नाम पर विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share:

Next Post

कांग्रेस विधायक ने सिंधिया को बताया लापता

Sun May 30 , 2021
भोपाल। कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) ने ट्वीटर ( Twitter) पर एक पोस्टर जारी कर राज्य सभा सांसद और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का लापता बताया है। उन्होंने पोस्टर जारी करते हुए लिखा है कि- मत ढूंढो इन्हें संकट के समय मध्य प्रदेश में, सिंधिया जी अपने निजी कार्यों से […]