जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

बिरसामुंडा तिराहा अधारताल और भारतमाता चौक सदर दोनों चौराहों पर होगा फ्लाईओवर का निर्माण

  • तैयार की जा रही डीपीआर, 160 करोड़ का होगा बजट

जबलपुर। शहर के दो प्रमुख चौराहों पर यातायात के दबाव को देखते हुए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। फ्लाईओवर अधारताल के बिरसामुंडा तिराहा और सदर स्थित भारतमाता चौक के पार उतरेगा। दोनों की लागत 80.80 करोड़ रुपए होगी। इसकी लंबाई एक किमी से कम होगी। दोनों फ्लाईओवर के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। डीपीआर बनने के बाद स्पष्ट होगा कि फ्लाईओवर में कितने पियर और स्पॉन होंगे। तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार चौराहों पर 25 मीटर लंबे स्पॉन का निर्माण किया जाएगा।

जाम से मिलेगा निजात
भारतमाता चौराहा में एम्पायर टॉकीज, सदर बाजार छोर, आर्मी कैंटीन छोर और गोरा बाजार छोर की ओर से आने वाले राहगीरों को सिग्नल पर लंबा इंतजार करना पड़ता है। यहां तीन बड़े शैक्षणिक संस्थान हैं। स्कूल.कॉलेज की छुट्टी के समय इस चौराहा में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाती है। भारतमाता चौक होते हुए आर्मी मुख्यालय के पास तक फ्लाईओवर निर्माण प्रस्तावित है।

तिराहे में विस्तार के लिए ज्यादा जगह
बिरसामुंडा तिराहा अधारताल में दिन में कई बार जाम लगता है। कई बार एम्बुलेंस और दमकल वाहन जाम में फंस जाते हैं। तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा तिराहे में विस्तार के लिए ज्यादा जगह नहीं है। ऐसे में फ्लाईओवर के निर्माण से इस चौराहे पर यातायात व्यविस्थत होगा। अधारताल मार्ग पर रद्दी चौकी से बिरसामुंडा चौक होते हुए पेट्रोल पंप के समीप तक फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है।

4 लेन के साथ सर्विस रोड का होगा निर्माण
अधारताल से पनागर मार्ग और सदर से बरेला मार्ग दोनों में यातायात का जबर्दस्त दबाव रहता है। फ्लाईओवर में आवाजाही मार्ग 4 लेन का होगा। इसके साथ सर्विस रोड का भी निर्माण किया जाएगा। डीपीआर तैयार होने और डिजाइन को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद साइट खाली कराई जाएगी। इसके बाद बिजली पोल, ड्रेनेज लाइन, पानी की पाइप लाइनए दूर संचार कंपनियों के केबल शिफ्ट की जाएगी।

बिरसामुंडा तिराहा अधारताल और भारतमाता चौक सदर दोनों चौराहों पर फ्लाईओवर का निर्माण करने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। डिजाइन को फाइनल स्वीकृति मिलते ही आगे साइट क्लीयरेंस से लेकर अन्य काम शुरू होंगे।
राजेंद्र चंदेल, संभागीय प्रबंधक, एमपीआरडीसी

Share:

Next Post

भोपाल से आए श्रद्धालु की खड़ी कार में तोडफ़ोड़ कर कीमती सामान ले गए अज्ञात

Mon Feb 13 , 2023
मोबाइल, सोने की चेन एवं नगदी का पर्स हुआ चोरी-पुलिस की गश्ती नहीं होने का परिणाम उज्जैन। भोपाल निवासी परिवार कल कार से उज्जैन आया था और महाकाल दर्शन जाने से पहले उन्होंने अपनी कार लालपुल दरगाह के पास खड़ी की थी। इस दौरान अज्ञात बदमाश कार का कांच फोड़कर उसमें रखे मोबाईल, सोने की […]