इंदौर न्यूज़ (Indore News)

पिगडम्बर क्षेत्र में स्पीड बे्रेकर में कोहरे के चलते हुई घटना, एक की मौत, एक बचा

इन्दौर। सुबह-सुबह पिगडंबर के पास सडक़ हादसे में दो बाइक सवार एक वाहन में पीछे से जा घुसे। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। कोहरे के चलते हादसा होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

किशनगंज पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय नीरज पिता अमन निवासी भाभरा अलीराजपुर की हादसे में मौत हुई है, जबकि उसका साथी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर सवार होकर पिगडंबर चौराहे के पास से गुजर रहे थे, तभी आगे जा रहे किसी वाहन में पीछे से जा घुसे। घटना के बाद पुलिस की एफआरबी मौके पर पहुंची। नीरज ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था। उसका साथी घायल था, जिसे 108 की मदद से एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस घटना को लेकर आशंका जता रही है कि सुबह 5 बजे हादसा हुआ, उस समय कोहरा था। संभवत: बाइक सवारों को आगे जा रहा वाहन नहीं दिखा होगा। नीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।


ट्रेन से महिला को धक्का दिया
महिला को ट्रेन से यात्रियों ने धक्का मार दिया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। 40 साल की भूरीबाई पति मदन निवासी कुशवाह नगर कल बहू को प्लेटफार्म नंबर-5 पर ट्रेन में बैठाने के लिए गई। बहू को ट्रेन की सीट पर बैठाकर जैसे ही वह ट्रेन से बाहर निकलने लगी तो ट्रेन चालू हो गई। यात्रियों की ट्रेन में सवार होने की होड़ लगी। इस बीच भूरीबाई को किसी ने ट्रेन से धक्का मार दिया और वह पटरी पर जा गिरी। उसे चोटे आई। बाद में वह जैसे-तैसे प्लेटफार्म तक पहुंची और वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी से मदद मांगी, लेकिन पुलिसकर्मी ने सुनकर अनसुना कर दिया। बाद में वहां फटे कपड़ों में घूम रहे एक भिखारी ने भूरीबाई को पानी लाकर पिलाया और फिर रेलवे थाने में जाकर पुलिस को लेकर आया और भूरीबाई के घर तक खबर करवाई।

ऐसी टक्कर की बाइक सवार कार का कांच फोड़ते हुए पीछे जा लटका, जान बची
कनाडिय़ा रोड स्थित ब्रिज पर एक बाइक सवार कार में पीछे से जा घुसा। कांच फोड़ वह कार की पीछली सीट के सहारे लटक गया। हादसा भीषण था, फिर भी बाइक सवार की जान बच गई। उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि आर्टिका कार पर सवार होकर यहां से कान्हा प्रजापत करीब 60 की स्पीड में कार चला रहा था। एकाएक पीछे से आया एक वीरेंद्र नामक बाइक सवार ने कार को पीछे से टक्कर मारी और उछलकर कार का कांच फोड़ते हुए कार में पिछली सीट पर जा लटका। कार सवार ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार युवक वीरेंद्र के गले में टार्च टंगी हुई थी, जिससे आशंका है कि वह खेत में पानी देकर लौट रहा होगा।

Share:

Next Post

ग्लोबल-ग्लोबल सब करे लोकल समझे न कोय... जो लोकल का मान धरे तो ग्लोबल पीछे होय

Fri Jan 13 , 2023
गैरों पे करम…अपनों पे सितम… थोड़ा भी कर दो रहम तो लोकल ग्लोबल को मात देता नजर आएगा… मुख्यमंत्रीजी आपको दर-दर नहीं अपने ही दर पर पूरे प्रदेश का विकास नजर आएगा… संभावनाओं की सुर्खियां तो इस शहर में भी भरी पड़ी हैंं, लेकिन उनकी अपेक्षाएं आपके अपने अधिकारियों, नौकरशाहों और बाबुओं के पैरों तले […]