चुनाव 2024 जिले की खबरें मध्‍यप्रदेश

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह सीएम मोहन की मौजूदगी में लेंगे बीजेपी की सदस्यता

मुरैना। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह (Former MLA Ajab Singh Kushwaha) मामचौन में होने वाली मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) की सभा में भाजपा में शामिल होंगे। अजब सिंह कुशवाह 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से विधायक बने थे। आपको बता दें कि अजब सिंह कुशवाह का दल बदल का इतिहास रहा है। वे पहले बसपा (BSP) से विधानसभा का चुनाव लड़े थे। इसके बाद वे भाजपा में आए और भाजपा से चुनाव लड़े। लेकिन जब 2018 में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे कांग्रेस से चुनाव लड़े। इसके बाद 2023 के चुनाव में भी कांग्रेस से चुनाव लड़े लेकिन वे हार गए। अब वे पुन: भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि मुरैना जिले में कुशवाह समुदाय अधिक है। इसलिए राजनीतिक दल इस वर्ग के नेताओं को अधिक महत्व देते हैं।

Share:

Next Post

MP: यहां पहुंचते ही उल्टे पैर भागते हैं भूत! कुंड में एक डुबकी और बन जाता है काम

Mon Apr 8 , 2024
उज्जैनः देशभर में आज सोमवती अमावस्या और भूतड़ी अमावस्या मनाया जा रहा है. इस दौरान उज्जैन में स्थित 52 कुंड केडी पैलेस के साथ-साथ क्षिप्रा नदी किनारे स्थित रामघाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. इस खास दिन पर सोमवती कुंड में डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए हुए हैं. वहीं […]