जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

20 अप्रैल से इन राशि वालों के जीवन में मचेगी खलबली, समस्याओं से हो सकता है सामना

नई दिल्ली (New Delhi)। हिंदू धर्म में सूर्यग्रहण (Surya Grahan) एक अहम घटना मानी गई है। साल का पहला ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा। हालांकि यह सूर्यग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। ग्रहण काल में सूर्य मेष राशि (Aries) और अश्विनी नक्षत्र में होंगे। सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) का कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जानें सूर्यग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव-

सूर्यग्रहण 2023 का समय-
यह सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से प्रारंभ होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। साल का दूसरा सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा।


1. मेष राशि-
ज्योतिष शास्त्र में मेष राशि वालों के लिए सूर्यग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मानसिक तनाव होगा। आर्थिक मामलों (economic affairs) में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान वैवाहिक जीवन में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

2. वृषभ राशि-
वृषभ राशि (Taurus) वालों के जीवन में सूर्यग्रहण खलबली मचा सकता है। इस दौरान आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आप गुस्से पर काबू रखें। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक मोर्चे पर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

3. कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों को इस अवधि में सेहत का ध्यान रखना चाहिए। इस अवधि में कोई पुराना रोग उभर सकता है। व्यापारियों को इस दौरान हानि हो सकती है। नौकरीपेशा करने वाले जातकों को कार्यस्थल में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है।

4. तुला राशि-
तुला राशि के जातकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। निवेश से बचें। अगर आप निवेश करेंगे तो आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। पिता के साथ संबंध उतार-चढ़ाव भरे हो सकते हैं।

नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची

Thu Apr 6 , 2023
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव (karnataka assembly elections) के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। कांग्रेस (Congress) ने 25 मार्च को चुनावों के लिए 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Former Chief Minister Siddaramaiah) और राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार […]