भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जन-जन तक बजट की खासियत बताएगा मोर्चा

  • भाजपा अज मोर्चा की बैठक में बनाई गई रणनीति

भोपाल। आम बजट की खासियत लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशभर अभियान चलाएगा। इसके लिए मोर्चा पदाधिकारियों ने बैठक में रणनीति पर विचार विमर्श किया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की आवश्यक बैठक प्रदेश कार्यालय भोपाल में आयोजित की गई। बैठक के शुभारंभ पर दीप प्रज्वलन एवं महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर के द्वारा भाजपा प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, बड़वानी सांसद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे का स्वागत किया गया। बैठक को हितानंद शर्मा के द्वारा संबोधित करते हुए जनजाति मोर्चा के कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई । गजेंद्र सिंह पटेल के द्वारा केंद्र सरकार के बजट को जन हितेषी बताते हुए जन-जन तक प्रचार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान बिल के संबंध में कांग्रेस के नेताओं के द्वारा किसानों को भ्रमित कर जन विरोधी कार्य किया जा रहा है। जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों एवं जनता तक पहुंच कर दुष्प्रचार को दूर करेंगे। ओम प्रकाश धुर्वे के द्वारा कहा गया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनजाति समुदाय के सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है एवं लाभ पहुंचा रही है। कलसिंह भाबर के द्वारा कहा गया की जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता, जनजाति बहुल क्षेत्र के 23 जिलों, 47 विधानसभा, 6 लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचकर, प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित अनेकों कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर लाभान्वित कराने का कार्य करेंगे। बैठक में बालिस्ता रावत, संदीप कुलस्ते , राम दांगोरे, सुदामा सिंह, नथनशाह काबरेती, पंकज सिंह तेकाम, उत्तम सिंह ठाकुर, नारायण मेवाड़ा, वीरेंद्र सिंह बघेल, कन्हैया सिसोदिया, अनीता भांडेरिया, संतोष मांझी, अर्चना सिंह कोरचे, डॉ. पूनम सोलंकी, शिवनारायण भिलाला, मनोहर, मुकाम सिंह रावत, भगीरथ बड़ोले, लोचन सिंह मर्सकोले एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

Next Post

PM मोदी के MSP बयान पर राकेश टिकैत ने कह डाली ये बड़ी बात

Mon Feb 8 , 2021
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने नए कृषि कानूनों के विरोध में बीते 74 दिनों से जारी आंदोलन को खत्म करने की किसानों से अपील की। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा, MSP था MSP है और MSP रहेगा। […]