जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

बिजली के खंबे के नीचे जुआड़ी खेल रहे थे जुआ

  • कटंगी पुलिस ने बीती रात की कार्यवाही

जबलपुर। कंटगी थाना पुलिस ने ग्राम यूहा में बिजली के खंबे की नीचे जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पुलिस को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम थूूहा में विष्णु लोधी के घर के पास कुछ लोग बिजली के खबे के ताश के पत्तों में जीत हार का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे जुआडिय़ों को गिरफ्तार कर लिया। नाम पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम डेलन सिंह उम्र 42 साल निवासी कैमोरी, सुरेन्द्र सिंह उम्र 42 साल ग्राम थूहा, डेलन सिंह उम्र 26 साल ग्राम थूहा और महेन्द्र सिह उम्र 30 साल निवासी ग्राम थूहा बतिाया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 7200 रूपये नगर एवचं 52 ताश पत्ते बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। कार्यवाही में उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र पटले, कमलेश मेश्राम, सहायक उप निरीक्षक अमृतगिरी, प्रधान आरक्षक कमलेश की सराहनीय भूमिका रही।

Share:

Next Post

आधी रात होटल ऋषि रीजेंसी में भभकी आग

Fri Jun 10 , 2022
होटल को कराया गया खाली, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पाया आग पर काबू जबलपुर। होटल ऋषि रीजेंसी में आज रात लगभग 3:15 आग लगने की घटना से भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। होटल स्टॉफ को जैसे ही आग लगने की घटना की जानकारी लगी उन्होंने तत्काल दमकल विभाग और होटल […]