क्राइम बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

पंजाब पुलिसकर्मियों की हत्या का गैंगस्टर MP से गिरफ्तार

ग्वालियर। पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्या (Policemen killed in Punjab) के आरोप में फरार दो आरोपियों को ग्वालियर के डबरा से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को पंजाब पुलिस ()Punjab Police ने बलजिंदर सिंह और दर्शन सिंह को पकड़ा है। दोनों आरोपी पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनके साथ ही डबरा के एक युवक को भी पुलिस उठाकर साथ ले गई है। उस पर बदमाशों को छुपाने में मदद का आरोप है। शनिवार शाम को पंजाब पुलिस ने अपने ट्वीटर पर दोनों बदमाशों बलजिंदर सिंह, दर्शन सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। तीसरे युवक के बारे में कोई सूचना नही हैं। यहां से युवक के परिजन लुधियाना के लिए निकल गए हैं।
बता दें कि पकड़े गए बलजिंदर सिंह और दर्शन सिंह ने 14 दिन पहले पंजाब के लुधियाना में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।



मृतकों में एएसआई भगवान सिंह और उनका साथी राजविंदर सिंह शामिल था। दोनों पुलिसकर्मी सर्चिंग पर गए थे। सर्चिंग के दौरान जब पुलिस को पंजाब का गैंगस्टर जयपाल फिरोजपुरिया दिखा तो दोनों पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। जहां जयपाल फिरोजपुरिया के साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जहां गोली लगने से दोनों की मौत हो गई।



RPF (रेलवे पुलिस फोर्स) कमाण्डेंट आलोक कुमार ने बताया कि डबरा के चीनोर रोड निवासी हरचरण चन्ना सरदार अपने दो पहचान वाले युवकों को ट्रेन में बैठाने के लिए शुक्रवार शाम डबरा रेलवे स्टेशन आए थे। ट्रेन आती उससे पहले ही तीन पुलिस के वाहन वहां आकर रूके। गाड़ियों में से करीब 12 से 15 पुलिस जवान और अफसर उतरे और हरचरण व उसके साथ आए दोनों युवकों को पकड़ा और जबरन ले जाने लगे। जब यह सूचना मिली तो RPF का बल वहां पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। RPF ने जब उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने बताया कि वह पंजाब पुलिस, पंजाब इंटेलीजेंस स्क्वॉड व CIA के अफसर हैं। इनमें से दो की तलाश उन्हें लुधियाना के पास जगरांव शहर में दो पुलिस कर्मियों की हत्या में है। इसके बाद वह तीनों को अपने साथ ले गए। तीसरा युवक डबरा में मीडियाकर्मी बताया गया है। शनिवार शाम को पंजाब पुलिस ने ट्वीटर पर ग्वालियर के डबरा से दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।

Share:

Next Post

बाबा रामदेव ने एलोपैथी इलाज पर फिर उठाई उंगली, कहा- सर्जरी कोई साइंस नहीं बल्कि स्किल

Sun May 30 , 2021
  नई दिल्ली।बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने एक बार फिर एलोपैथी चिकित्सा पद्धति (allopathic system of medicine) के खिलाफ आग उगली है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी चिकित्सा (Emergency medicine) व ऑपरेशन (operation) तुम कर लो। ये सब मैं भी जानता हूं गलतफहमी में मत रहना। सरकार ने अगर आयुर्वेद (Ayurveda) को शल्य चिकित्सा (Surgery) की […]