भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में वर्चस्व कायम करने गैंगवार चाकू चले, फायरिंग हुई दो लोग गंभीर

  • अपराधी एक दूसरे को मारने जाल बिछाते रहे, पुलिस को भनक तक नहीं लगी

भोपाल। राजधानी में वर्चस्व कायम करने बीती रात दो बदमाशों के गिरोह में गैंगवार हो गई। इस बीच एक गिरोह के सर्गना को गोली लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि उसका एक साथी चाकू लगने से घायल हुआ है। निशातपुरा पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। चाकू लगने से घायल फरियादी की शिकायत पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। अस्पताल की सूचना पर हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय अली उर्फ बच्चा पुत्र अब्दुल वहीद उर्फ मुन्ने ऑटो और प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। वह तलैया इलाके का निगरानी बदमाश था। बीती रात उसके साथी फैसल अब्बास का निशातपुरा के बदमाश सलमान से विवाद हो गया था। सलमान ने अपने भाई दिलशाद,इरशाद व दोस्त दानिश माया और टिल्लू के साथ मिलकर फैसल की जमकर पिटाई कर दी थी। आरोपियों ने उसके पांच मेें चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया था। सलमान गांधी नगर में एक हत्या कांड कर चुका है। इस मामले में वह जमानत पर है, इसी के साथ वह निशातपुरा का निगरानी बदमाश है। वहीं अली बच्चा तलैया इलाके का निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ भी हत्याकांड सहित कई संगीन अपराध दर्ज हैं। अली का गुर्गा फैसल अब्बास है, जिसका विवाद सलमान के गुर्गों से कल हो गया था। पहले फैसल ने सलमान के साथियों को मामूली रूप से पीटा था। बाद में सलमान उसके भई तथा अन्य सथियों को बेरहमी से पीटने के बाद चाकू मारकर घायल कर दिया। यह बात अली को नागवार गुजरी,अली की करोंद इलाके में बैठक है और अच्ची धाग भी है। साथी पर हुए हमले का बदला देने अली सलमान की तलाश में जुटा था। इस बीच फै सल सलमान के खिलाफ निशातपुरा में प्रकरण दर्ज करा चुका था। हालांकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी।



अली के सिर में धंसी है गोली
वहीं अली को सलमान द्वारा रात दो बजे करीब घर लौटने की खबर मिली। अली उसे पीटने अपने एक दर्जन साथियों के साथ पहुुंचा था। इसी बीच सलमान गुपचुप तरीके से ऑटो से घर पहुंचा, जहां अली ने उसे घेरना चाहा और सलमान ने फायरिंग कर दी। इस समय सलमान के गुर्गे भी उसके साथ थे। गोली अली की गर्दन में घुसकर सिर में धंस गई है। चिरायु अस्पताल में अली वैंटीलेटर पर भती है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। इधर टीआई रुपेश दुबे का कहना है कि सलमान की गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा कि उसके साथ वारदात के समय और कितने लोग थे। अली की ओर से हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कि फैसल की और से मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई है।

घर का इकलौता बेटा है अली
बताया जा रहा है कि अली आठ बहनों में अकलौता भाई है। उसके पिता प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। अली को अच्छे स्कूल में पढ़ाया गया लेकिन खराब संगत में आने के बाद उसे बदमाशी का जुनून सवार हो गया। अली आए दिन दोसतों के विवादों में बोलता और झगड़े किया करता है।

 

Share:

Next Post

21 हजार कन्याओं की शादी का संकल्प पूरा कर रहे हैं गोपाल भार्गव

Fri Mar 10 , 2023
गढ़ाकोटा में कल होगा 20 वां विवाह समारोह भोपाल। प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री गोपाल भार्गव अपने जीवन में 21 हजार निर्धन कन्याओं का विवाह कराने का सबसे बड़ा संकल्प पूरा करने जा रहे हैं। 11 मार्च को सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा में भव्य विवाह समारोह है। जिसमें 2100 कन्याओं के […]