भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अगले विधानसभा चुनाव से पहले मेट्रो दौड़ाना चाहती है सरकार

भोपाल एवं इंदौर में चल रहा है मेट्रो का कार्य

भोपाल। प्रदेश में एक दशक से धीमा चल रहा मेट्रो दौड़ाने का काम अब गति पकडऩे लगा है। राज्य सरकार 2023 से पहले प्रदेश के इंदौर एवं भोपाल में मेट्रो दौड़ाने की तैयारी में है। सरकार की कोशिश है कि अगले विधानसभा सत्र से पहले दोनों शहरों में मेट्रो को हरी झंडी दिखा दी जाए। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने निर्देश दिए हैं कि दोनों शहरों में मेट्रो रेल के सभी कार्यांे की समय-सीमा निर्धारित करें और उसी अनुसार कार्य करें। अब मेट्रो के कार्य की निगरानी प्रमुख सचिव करेंगे। मेट्रो रेल की समीक्षा बैठक में बताया कि भोपाल मेट्रो रेल के लिये एम्स से पिलर बनाने का कार्य शुरू किया गया है। अभी तक 80 पिलर बन चुके हैं। भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट की कुल लागत 6 हजार 941 करोड़ और इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की कुल लागत 7 हजार 580 करोड़ है। सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट से संबंधित कार्यों के लिये शेष टेंडर जल्द जारी करें। उन्होंने कहा कि इंदौर में भी कार्य शीघ्र शुरू किये जाएं।

स्मार्ट सिटी के ठेकेदार बदलें
नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि मिनी स्मार्ट सिटी कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई। सिंह ने आयुक्त नगरीय प्रशासन को मिनी स्मार्ट सिटी के कार्यों को पूरा करने में आ रही कठिनाइयों के संबंध में एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। प्रदेश में 13 मिनी स्मार्ट सिटी स्वीकृत हैं। उन्होंने कहा कि जहाँ काम नहीं हो रहा है, वहाँ की एजेंसी बदलें। एजेंसी नगरीय निकाय को बनाने पर विचार करें।

Share:

Next Post

तीज माता की पूजा की और रात में दिया चंद्रमा को अरक

Fri Aug 7 , 2020
संत नगर। उपनगर में गुरुवार को सिंधी समाज द्वारा तीजरी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दिन समाज की महिला और युवतियां इस व्रत भी रखा। तीज पर्व के पूर्व की संध्या पर महिलाओ अपने हाथों पर मेहंदी लगाई। मेहंदी सुहाग का प्रतीक होती है। व्रत के दिन अलसुबह भोर को उठकर कुछ खा […]