img-fluid

PM मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव, 33.27 लाख दीयों से जगमगाई शिप्रा, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

September 17, 2026

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिन पर उज्जैन (Ujjain) में गुरुवार शाम भव्य दीपोत्सव हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रामघाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंघी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही सायरन बजा और हजारों वॉलंटियर्स ने शिप्रा नदी के दोनों तटों पर सजाए गए दीयों को एक साथ रोशन करना शुरू कर दिया। शिप्रा तट पर करीब 25 लाख और महाकाल महालोक को मिलाकर करीब 33.27 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

महाकाल लोक सहित पूरे उज्जैन में दीपोत्सव
रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट और भूखी माता घाट समेत शिप्रा के प्रमुख तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। महाकाल महालोक में भी दीपोत्सव आयोजित किया गया।


  • सायरन का इंतजार कर रहे थे 25 हजार वॉलंटियर्स
    दीप प्रज्ज्वलन की पूरी व्यवस्था एक तय संकेत के तहत की गई। करीब 25 हजार वॉलंटियर्स सायरन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही संकेत मिला, शिप्रा तट और महाकाल महालोक में एक साथ दीप जलाए गए।

    आयोजकों के मुताबिक करीब 3 मिनट में दीप प्रज्ज्वलन पूरा किया गया। मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने रामघाट पर दीप जलाकर वॉलंटियर्स का उत्साह बढ़ाया।

    मां शिप्रा की आरती में शामिल हुए सीएम यादव
    दीपोत्सव के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंघी मां शिप्रा की आरती में शामिल हुए। सभी ने शिप्रा नदी की आराधना की।

    दीपों से बनाया PM मोदी का चित्र
    उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड पर भी दीपों से खास प्रस्तुति दी गई। यहां वॉलंटियर्स ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र बनाया और उनके जन्मदिन का उत्सव मनाया।

    उज्जैन में दीपों का महासागर
    रामघाट से शुरू हुआ भव्य दीपोत्सव
    शिप्रा के कई प्रमुख घाटों पर लाखों दीप
    महाकाल महालोक भी दीपों से हुआ रोशन
    कार्तिक मेला ग्राउंड पर दीपों से PM मोदी का चित्र

    उज्जैन में एक साथ लाखों दीपों के प्रज्ज्वलन से शिप्रा के घाट और महाकाल महालोक देर शाम तक रोशनी से नहाए रहे। आयोजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा संकल्प अभियान से जोड़ा गया।

    Share:

  • बार-बार दिन ये आए...शिवराज सिंह चौहान ने गाना गाकर PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

    Thu Sep 17 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को तेलंगाना के दौरे पर रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शिवराज चौहान ने ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शिवराज चौहान ने रंगारेड्डी जिले के कंदुकूर मंडल स्थित थिम्मापुर गांव में किसानों और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की दीदियों के साथ पीएम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved