उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

Guru Purnima पर नगरभर में हुआ गुरु का पद पूजन

सांदीपनि आश्रम में पूजन के साथ ही विभिन्न आश्रमों और संस्थाओं में किया गया गुरु का पूजन

उज्जैन। गुरुपूर्णिमा का पर्व शनिवार को नगर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहरभर की विभिन्न संस्थाओं, आश्रमों में गुरु का पूजन कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया तथा गुरु का सम्मान कर मिठाई खिलाई।

  • उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने शनिवार मंगलनाथ रोड स्थित महर्षि सान्दीपनि आश्रम में गुरू महर्षि का दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर संभागायुक्त संदीप यादव, कलेक्टर आशीष सिंह, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय, पं.आनन्दशंकर व्यास आदि उपस्थित थे। सान्दीपनि आश्रम के व्यवस्थापक जगतनारायण व्यास एवं जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री रमा नाहटे ने अतिथियों को दुशाला एवं प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। आश्रम परिसर में गुरू महर्षि के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को चौदह विधाओं एवं 64 कलाओं की दीर्घाएं हैं, उनका एंड्राइड मोबाइल से क्यूआर कोड स्केन करने पर उक्त दीर्घाओं को आगमेंटेड रियलिटी में देखा और सुना जा सकता है। इसका आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आरम्भ किया गया।
  • गुरू पूर्णिमा के अवसर पर पटनी बाजार के समीप भागसीपुरा में स्थित अच्युतानन्द व्यायामशाला के शेड निर्माण हेतु भूमिपूजन उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, विधायक पारस जैन, सोनू गेहलोत द्वारा किया गया। शेड के निर्माण के लिये कर्नाटक के राज्यपाल एवं पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचन्द गेहलोत के द्वारा 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी। इसी तारतम्य में आज अतिथियों के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया। इसके बाद मंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस्कॉन मन्दिर पहुंचकर स्व.श्री भक्तिचारू स्वामी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके दर्शन किये। बाद में मक्सी रोड पंवासा स्थित हनुमंत आश्रम पहुंचकर आश्रम के महन्त श्री काशीदास त्यागी का आशीर्वाद लिया और उनका सम्मान किया।
  • 2 महाकाल मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन गुरु बृहस्पतेश्वर महादेव का गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर शनिवार को आकर्षक शृंगार किया गया। मंदिर के धर्मस्व पुजारी नवनीत शर्मा, रूपम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संध्या को महाआरती की गई। इससे पूर्व महादेव का भांग व सूखे मेवे, चंदन आदि से दिव्य शृंगार किया गया। महादेव को मखाने की माला अर्पित की व मिठाईयों का भोग लगाया गया।
  • त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ नयापुरा में चातुर्मास हेतु विराजित तपस्वी साध्वी विद्वतगुणाश्रीजी एवं रश्मिप्रभाश्रीजी मसा की निश्रा में राजेन्द्र सूरि जैन ज्ञान मंदिर नयापुरा में गुरूपूर्णिमा के पावन दिवस पर गुरूपद महापूजन का आयोजन किया गया। श्रीसंघ के प्रचार मंत्री राजेन्द्र पगारिया एवं राजेन्द्र पटवा ने यह जानकारी दी। इसी तरह प्रकटेश्वर महादेव मंदिर पर गुरूपुर्णिमा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर पुजारी घनश्याम शर्मा के अनुसार प्रकटेश्वर महादेव के स्थापनाकर्ता गादिपती महंत स्व. भैरूलाल शर्मा की स्मृती में पूजन कर शिव विष्णु समिती द्वारा शनिवार को प्रात: सुंदरकांड का पाठ कर प्रसादी का वितरण किया गया।
  • श्री पंच रामानंदीय खाकी अखाड़ा अंकपात पर श्री महंत अर्जुनदास महाराज के सानिध्य में सुबह 8 बजे से श्री गुरु पाद पूजन किया गया। सुबह 9 से 11 बजे तक गुरु दीक्षा का कार्यक्रम चला व सुबह 11.30 बजे आरती कर महाप्रसादी शुरू की गई। इस अवसर पर नगर के साधु-संत, महंत एवं भक्तगण शामिल हुए व आरती-पूजन के पश्चात प्रसादी भी ग्रहण की।
  • बाल योगी उमेशनाथ महाराज की मौजूदगी में विधायक पारस जैन के विशेष सहयोग से श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम में निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु मित्र समूह खोईवाल फ्रेंड्स क्लब द्वारा 15 केवी-डीजी जनरेटर भेंट किया गया। भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यनारायण खोईवाल ने यह जानकारी दी।
  • भैरवगढ़ रोड स्थित पीर मलंग सरकार व मां बगलामुखी धाम पर पीर योगी महंत रामनाथ महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गुरु पाद पूजन के साथ पौधारोपण किया गया। इस मौके पर विधायक पारस जैन, सांसद अनिल फिरोजिया सहित कई विशिष्टजन भी महाराजश्री आशीर्वाद लेने पहुंचे।
  • अनादि गौतमेश्वर महादेव परमार्थ समिति द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के गुरुजनों का अभिनंदन किया। अनादि गौतमेश्वर महादेव परमार्थ समिति के सचिव रविन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सर्वप्रथम लोकमान्य तिलक शिक्षण संस्थान के ज्ञानेंद्र शर्मा, ललित ज्वेल, मनीष शर्मा, सतीश शर्मा, प्रकाश राव राणे, प्रीति पंड्या, गाडगिल मैडम आदि अध्यापकों का पुष्पमाला द्वारा अभिनंदन किया गया। साइंस कॉलेज के अर्पण भारद्वाज, शैला इशाक तथा विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक शैलेंद्र कुमार शर्मा, दर्शन शास्त्र डिपार्टमेंट के मिश्रा सर तथा जेएनआईबीएम प्रबंधन संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर सचिन राय का भी अभिनंदन किया गया।
  • गायत्री शक्तिपीठ अंकपात के प्रांगण में उर्मिला प्रहलादसिंह तोमर के संकल्प और महिला मंडल की बहिनों माधुरी सोलंकी, उर्मिला जोशी, रजनी मीणा, रेखा गौड़, शशि तोमर, नीति टंडन, वंदना जोशी, रक्षा तोमर और क्षेत्रीय पार्षद विनीता शर्मा के सहयोग से वाटिका निर्माण कार्य किया गया इसमें वृक्षारोपण कार्य प्रारंभ किया गया। इस मौके पर 50 से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरुदीक्षा ली। 9 कुण्डीय यज्ञ के साथ पुंसवन, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत संस्कार भी संपन्न हुए।
  • सर्वश्री सेन समाज द्वारा शिप्रा तट रामघाट स्थित सेन मंदिर पर श्री सेन महाराज का सुरेंद्र सेन, मंगेश कश्यप, महेंद्र सेन, मोहन लाल वर्मा, आशीष वर्मा, कमल सेन, सोनू सेन द्वारा सेनजी महाराज का अभिषेक पूजन, महा आरती की गई। इस दौरान अचलानंद महाराज जोधपुर को भी नमन किया गया।

 

  • भारत स्काउट गाइड ने किया मां बगलामुखी प्रांगण में पौधारोपण
    2 भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मां बगलामुखी धाम भैरवगढ़ रोड पर महंत योगी राम नाथ महाराज के सानिध्य में कल्पवृक्ष एवं पंचवटी वृक्षों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट एवं गाइड के जिला अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक एवं राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड पारस जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चित्तौड़ा, जिला मुख्य आयुक्त रमेशचंद्र शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के नगर जिला अध्यक्ष विवेक जोशी, महामंत्री सुरेश गिरी, सोनू गेहलोत, डॉ. विभास शर्मा, अनोखी लाल शर्मा, दिलीप चौहान, योगेंद्र सिंह बन्ना, संचालक पुरुषोत्तम शर्मा, मारू औदिच्य ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, भारत स्काउट गाइड के सदाशिव वर्मा, राम सिंह बनिहार, अनुभूति सिंह, रामेश्वर देपन, ज्ञान भार्गव, शीला शर्मा, छोटी बाई जारबाल, श्रीमती सावित्री,मान सिंह सिसौदिया, विजय सिंह बघेल, पुष्पा शर्मा, गोवर्धन सिंह पवार, इकरार मंसूरी, दिलीप मेहता, शशि मोहन राजपूत आदि साथी उपस्थित थे।
  • करुणाश्रय सेवा ट्रस्ट के संयोजन में प्रथम गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया गया जिसमें श्री राम कथा व्यास पूज्य सुलभ शांतु गुरुजी के मुखारविंद से 7 दिनी श्री राम कथा में विशेष शीर्षक मानस श्री गुरु कृपा गायन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ श्री शिप्रेश्वर हनुमान गौशाला एवं ध्यान केंद्र इंदौर रोड पर हुआ। आज से 31 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 4:30 से 7:00 बजे तक कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल सुलभ शांतुगुरू पर होगा।
Share:

Next Post

नजरपुर में मृत मिले युवक की 4 दिन पहले हुई थी हत्या

Sun Jul 25 , 2021
दोस्त की पत्नी को फोन लगाया था, इस पर भाईयों ने घेरकर उसे बुरी तरह पीटा और मौत का कारण दुर्घटना बताया उज्जैन। नजरपुर के समीप एक युवक की लाश मिली थी जिसे पुलिस दुर्घटना में मौत समझ रही थी लेकिन जाँच में पता चला कि नजरपुर के ही दो भाईयों ने मिलकर ल_ से […]