img-fluid

हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार, पुलिस कर रही थी तलाश

  • February 24, 2024

    नई दिल्ली: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। हल्द्वानी पुलिस के मुताबिक, ये गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है। मलिक का बगीचा अब्दुल मलिक का ही था, जहां अवैध निर्माण हटाने के लिए प्रशासन गया था। इसके बाद हिंसा हुई थी।

    नई दिल्ली। हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। हल्द्वानी पुलिस के मुताबिक, ये गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है। मलिक का बगीचा अब्दुल मलिक का ही था, जहां अवैध निर्माण हटाने के लिए प्रशासन गया था। इसके बाद हिंसा हुई थी।


    हल्द्वानी में हुई हिंसा में कुल 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। पुलिस हिंसा के मास्टरमाइंड्स में से एक अब्दुल मलिक की तलाश कर रही थी। आरोप हैं कि अब्दुल मलिक ने गैरकानूनी ढंग से जमीनों पर कब्जा कर उन्हें नाजायज ढंग से बेचा था। बनभूलपुरा में जहां अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई, उस जगह को भी ‘मलिक का बगीचा’ कहा जाता है। इसके साथ ही प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है, कि जिन घरों से पत्थर चलाए गए उनका कानूनी स्टेटस क्या है?

    क्या है पूरा मामला?
    बनभूलपुरा में 8 फरवरी को मदरसे पर कार्रवाई के बाद हिंसा भड़क गई थी। स्थानीय लोगों ने उस दिन नगर निगम के कर्मियों और पुलिस पर पत्थर और पेट्रोल बम फेंके, जिससे कई कर्मियों को पुलिस थाने में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। भीड़ ने इसके बाद पुलिस थाने में आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, हिंसा में 6 दंगाई मारे गए और पुलिसकर्मियों व मीडियाकर्मियों सहित 100 से अधिक लोग घायल हो गए। इसके बाद बनभूलपुरा हिंसा के कारण कर्फ्यू भी लगा था।

    Share:

    Google ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, बंद करने जा रहा GPay पेमेंट ऐप

    Sat Feb 24 , 2024
    नई दिल्ली। Google ने अपने पेमेंट ऐप GPay को बंद करने का फैसला किया है। गूगल का यह पेमेंट ऐप 4 जून 2024 को बंद हो जाएगा। गूगल के इस पेमेंट ऐप के बंद होने से लाखों यूजर्स परेशान हो सकता है। टेक कंपनी का यह फैसला साल 2022 में लॉन्च हुए Google Wallet ऐप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved