आचंलिक

हर घर तिरंगा अभियान हमारी देशभक्ति की अभिव्यक्ति है

  • जिला कलेक्टर ध्वज के विक्रय केंद्रों की जानकारी के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दें

गुना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान हमारी देशभक्ति की अभिव्यक्ति है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के हर घर पर तिरंगा फहराए। हर गाँव और हर वार्ड का कोई घर, तिरंगा अभियान में सम्मिलित होने से न छूटे, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के दूरस्थ गाँवों तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।जिला कलेक्टर ध्वज के विक्रय केंद्रों की जानकारी के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दें। जन-जन को हर घर तिरंगा अभियान में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करने सभी मंत्री, नव निर्वाचित जन-प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संगठन के पदाधिकारी तथा विद्यार्थी राष्ट्रीय ध्वज लहराते और अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी फोटो अवश्य अपलोड करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान हर घर तिरंगा अभियान की प्रदेश में जारी तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा कर रहे थे। निवास कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव जनसंपर्क श्री राघवेंद्र कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना उपस्थित थे। सभी जिलों के प्रभारी मंत्री, संभाग स्तरीय अधिकारी और जिलों के कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक बैठक से वर्चुअली जुड़े। गुना एनआईसी कक्ष में समीक्षा का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्मय से सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान विधायक श्री गोपीलाल जाटव, कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए., पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री विवेक रघुवंशी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।


हर घर में तिरंगा लगाने की अपील को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चे ने निकाली तिरंगा,यात्रा विधायक उमाकांत शर्मा भी हुए शामिल

सिरोंज। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और संपूर्ण मुस्लिम समाज को इस अभियान में सहभागी बनाने को लेकर शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के नागरिकों ने नगर में एक विशाल रैली का आयोजन किया। शाम चार बजे हाईस्कूल से प्रारम्भ हुई इस रैली में विधायक उमाकान्त शर्मा ने भी सहभागिता की। रैली में सबसे आगे देशभक्ति के गीत बजाते हुए डीजे चल रहा था उसके बाद कतारबद्ध होकर हाथों में तिरंगा झंडा थामे युवा एवं बच्चे उत्साह से नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इसके बाद खुली जीप में वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा नागरिकों से 13 अगस्त की सुबह से 15 अगस्त की शाम तक अपने घर,प्रतिष्ठान पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील करते हुए चल रहे थे। अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा निकली गई इस रैली का नगर में अनेकों स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया। नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए इस यात्रा का समापन तलैया मोहल्ले में हुआ। विधायक उमाकान्त शर्मा ने कहा कि देश की आन बान ओर शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंड़े को लेकर जिस उत्साह के साथ आज मुस्लिम समाज के बंधुओं ने सहयोग और जज़्बा दिखाया है वह काबिले तारीफ है आप सब अपने परिवार मोहल्ले के प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा लगवाने के लिए सक्रिय होकर सहभागिता करें। इस अवसर पर यात्रा में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष मुनीम गौरी, पार्षद फईम खान, इमरान खान, अजमल शेर खान, राजा मियां, नजऱ गौरी, सलीम कुरैशी, नवेद खान, नफीस मियां, आदि के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के नागरिकगण, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

Next Post

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के होर्डिंग्स से काटी CM योगी की फोटो, FIR दर्ज

Sat Aug 13 , 2022
फिरोजाबाद। शनिवार की सुबह फिरोजाबाद में किसी ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के लिए लगाए गए पोस्टर और होर्डिंग्स पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें खराब कर दी गईं। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शहर में कई जगह होर्डिंग्स लगाई […]