आचंलिक

दुर्गा पंडालों में आज होगा हवन,पूजन और भण्डारे के आयोजन

  • नवरात्रि के अंतिम दिनों में दुर्गा पंडालो में हुई महाआरती एवं प्रसादी वितरण, कल विभिन्न क्षेत्रो में होगा रावण दहन

सीहोर। आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर नौ दिनों की भक्ति के बाद लोगो के घरो में मॉ दुर्गा नवमी के पूजन के बाद अपने अपने घरों में कन्याओ को बुलाकर कन्याभोज कराया गया। वहीं शहर के विभिन्न पंडालो में सजा मॉ के दरबार में आज विधि विधान से हवन पूजन के बाद मॉ के दरबार में प्रसादी भण्डारे का आयोजन किए जाएंगे। जिसके लिए नवदुर्गा उत्सव समितियों ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। हवन पूजन, भण्डारे के बाद आज से माता की मूर्तियों का विसर्जन का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। जिसके लिए प्रशासन ने घाट पर मूर्ति विसर्जन की पूरी तैयारी कर ली है। नवरात्रि के समाप्ति के साथ ही कल दशहरा उत्सव भी पूर्ण उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां दशहरा उत्सव समितियों ने की है तो वहीं आज दुर्गा प्रतिमाओ के विसर्जन का दौर भी चलेगा।


नवरात्रि के अंतिम दिवसो में अब दर्शनार्थियों की अपार भीड़ देर रात्रि तक निकल रही है। छावनी और गंज क्षेत्र में की गई विद्युत सजावट और विशाल पंडालो को देखने के लिये शाम से देर रात्रि तक भक्त दर्शनों को निकल रहे हैं। शहर के मु य मार्ग पर इस बार बड़ी सजावट की गई है। अब शहर में महाआरती की धूम मची है। जगह जगह महाआरती के आयोजन हो रहे हैं जिसमें बड़ी सं या में लोग शामिल हो रहे हैं। गंज क्षेत्र में भी दशहरा मैदान में बनाए गए विशाल पंडाल में आकर्षक देवी प्रतिमा को देखने के लिये काफी भीड़ दिनभर उमड़ती है। नमक चौराहा पर नवज्योति संगठन द्वारा खाटू श्याम भजन का आयोजन किया गया, जिसमें बाहर से आए भजन गायको ने देर रात्रि तक अपने भजनों पर श्रद्धालुओ को नाचने पर विवश कर दिया। यहां पर विराजित दुर्गा प्रतिमा के प्रतिदिन नये श्रंृगार करके रूप बदले जा रहे हैं। जिसे देखने सैकड़ो लोग प्रतिदिन आ रहे हैं। टाउनहाल में आयोजित जागृति गरबा उत्सव में सैकड़ो लोगो ने एक साथ गरबा करके सभी का मनमोह लिया। अंतिम दिवस विधायक सुदेश राय और नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने प्रतियोगियों को पुरूस्कार भी वितरित किए। इसी तरह चाणक्यपुरी में भी गरबा उत्सव में सैकड़ों महिलाओ ने आकर्षक वेशभूषा और श्रृंगार के साथ गरबा खेला और मॉ की आराधना की।
विजयदशमी पर रावण दहन के लिए शहर के प्रमुख मैदानों पर तैयारियां शुरू हो गई है। कहीं रावण का पुतला खड़ा कर दिया गया है तो कहीं मैंदानो में तैयारियां जारी है। कई जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले दहन करने और आतिशबाजी चलाने की तैयारी हो चुकी है।शहर के मु य तीन स्थानो छावनी स्थित बाल विहार मैदान, सीवन नदी घाट, गंज स्थित दशहरा मैदान पर दशहरा उत्सव मनाने हेतु समितियों का गठन हो चुका है और पदाधिकारियों की बैठकें हो चुकी है। पदाधिकारियों ने भी दशहरा उत्सव मनाने हेतु रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले दहन करने की तैयारियां जोरा पर की है। पुतले दहन मैंदान के चारों और लाईट डेकोरेशन और जनमानस के बैठने की उचित व्यवस्था की है। इसके साथ ही शहर के अन्य स्थानों पर छोटे छोटे रावण के पुतलो का दहन होगा। जिसके लिए दशहरा उत्सव समितियों ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। रावण दहन से पूर्व सभी जगह आकर्षक आतिशबाजी होगी। बम फटाको की गूंज से आकाश को रोशन करने वाली आतिशबाजी होगी। इसके बाद श्रीराम द्वारा रावण के पुतले का अंत किया जाएगा।

Share:

Next Post

प्रभारी मंत्री ने प्रबुद्धजनों का किया सम्मान

Tue Oct 4 , 2022
भाजपा का सेवा पखवाड़ा सम्पन्न, प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के आतिथ्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम आष्टा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ भाजपा का सेवा पखवाड़ा गांधी जयंती पर आयोजित प्रबुद्धजन बुद्धिजीवी सम्मेलन के साथ गीतांजली गार्डन में सम्पन्न हुआ। भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सीहोर जिले के प्रभारी […]