img-fluid

MP में तेज रफ्तार का कहर, डंपर की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, दंपति घायल

July 01, 2026

बुधनी। मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन अलग-अलग जिलों से इस तरह की खबरें सामने आ रही है, जहां लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन इसके बाद भी लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सीहोर जिले से सामने आया है, जहां एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला।

जानकारी के मुताबिक बुधनी–सलकनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 4 वर्षीय मासूम तनीष दायमा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मनीष दायमा और उनकी पत्नी प्राची दायमा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम रेफर किया गया है।


  • बताया जा रहा है कि मृतक एवं घायल ग्राम जाजना, तहसील रेहटी के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम अस्पताल भिजवाया साथ ही घायलों को भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं डंपर चालक को भी गिरफ्तार कर वाहन अपने कब्जे में ले लिया गया है। जिस किसी ने भी यह हादसा देखा उसका दिल दहल उठा। सड़क पर खून ही खून नजर आ रहा था।

    Share:

  • 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस' और 'चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस' पर शुभकामनाएं दीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Wed Jul 1 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ और ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस’ पर (On ‘National Doctors’ Day’ and ‘Chartered Accountants Day’) शुभकामनाएं दीं (Extended Greetings) । आज का दिन भारत के लिए दो अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्रों—स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था—को समर्पित है। 1 जुलाई को देश ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ और ‘चार्टर्ड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved